राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कलेक्टर, एसपी ने किया नमन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर

02 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला कलेक्टरेट कार्यालय परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर कलेक्टर श्री कुन्दन एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा सहित जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन और पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव, श्री टेकचंद अग्रवाल, श्री सुनील नायक ,एसडीएम अम्बिकापुर श्रीमती पूजा बंसल सहित जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan