रिजनल कनेक्टीविटी योजना घरेलू एयरपोर्ट अम्बिकापुर हेतु स्वीकृत 04 नवीन संविदा पद पर भर्ती हेतु पात्रता सूची जारी, 23 जनवरी तक दावा आपत्ति

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंबिकापुर ब्यूरो

19 जनवरी 2026/

राज्य शासन द्वारा रिजनल कनेक्टीविटी योजना/घरेलू एयरपोर्ट अम्बिकापुर हेतु स्वीकृत 04 नवीन पदों (संविदा पद) पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अहर्ताओं के प्रारंभिक परीक्षण के बाद पात्रतानुसार प्रारंभिक पात्रता सूची एवं अपात्रता सूची का प्रकाशन किया गया है। जिसमें चीफ सिक्योरिटी के पदों की संख्या 01 के विरुद्ध प्राप्त 40 आवेदनों में प्रारंभिक पात्र 13, असीस्टेंट एक्सिक्यूटिव के रिक्त 01 पद के विरुद्ध प्राप्त 61 आवेदनों में से प्रारंभिक पात्र 01, अकाउंटेंट के 01 पद पर प्राप्त 28 आवेदनों में से प्रारंभिक पात्र 06 तथा असीस्टेंट ग्रेड-3 पदों के 01 पद पर प्राप्त 321 आवेदन में प्रारंभिक पात्र 147 हैं।

 

मां महामाया एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी ने बताया कि विस्तृत जानकारी कार्यालय के सूचना पटल के साथ साथ जिले के आधिकारिक वेबसाईट www.surguja.gov.in में देखा जा सकता है।

प्रकाशित किये जा रहे प्रारंभिक पात्रता सूची एवं अपात्रता सूची पर दावा/आपत्ति 23 जनवरी 2026 तक कार्यालय माँ महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर में स्वयं उपस्थित होकर या ईमेल info.veapambikapur@gmail.com पर कार्यालयीन समयावधि में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan