रौनित का एमबीबीएस के लिए चयन , शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर । नगर के होनहार छात्र रौनित तिवारी का चयन एमबीबीएस में होने से परिजनों के साथ साथ शुभचिंतक भी गौरवान्वित हैं । रामानुजनगर के विकासखंड परियोजना अधिकारी रविनाथ तिवारी के चिरंजीवी रौनीत तिवारी नीट प्रवेश परीक्षा में 211 रैंक प्राप्त किया है जिससे उनका चयन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जगदलपुर में एमबीबीएस हेतु किया गया है । रौनित ने 12 वी तक की शिक्षा सूरजपुर में प्राप्त की और पहले ही प्रयास में रौनित ने नीट परीक्षा गौरवशाली सफलता प्राप्त कर रौनित ने परिजनों और ग्रामवासियों का मान बढ़ाया है। अपनी सफलता का श्रेय अपनी । रौनित कहा की मैं अपनी 12 वी तक की पढ़ाई सूरजपुर साधुराम विद्या मंदिर से की है वहां के पढ़ाई खत्म होने के बाद मुझे नीट की पढ़ाई करने के लिए मेरे पिता जी द्वारा कहा है , उनके सपने को साकार करने के लिए मैंने हर संभव मेहनत किया और अपना लक्ष्य प्राप्त किया आगे की पढ़ाई भी मैं अपने गुरुजनों के साथ साथ अपने पिता जी के मार्गदर्शन में करूंगा ।अपनी सफलता का श्रेय अपनी दादी मां , गुरुजनों , माता पिता सहित परिजनों और मित्रों को दिया है ।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर