
केवरी गांव का कठोर फैसला: नशा करने पर लगेगा 1500 से 5000 तक का जुर्माना
ग्राम समिति और महिला समिति मिलकर करेंगी निगरानी

लखनपुर, सरगुजा। ग्राम पंचायत केवरी मे नशा मुक्ति के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया सरपंच मैनेजर सिंह के नेतृत्व में हुई आमसभा में सर्वसम्मति से तय हुआ कि गांव में शराब बनाने, बेचने और पीने पर पूरी तरह रोक होगी।
नियम तोड़ने पर आर्थिक दंड तय किया गया:
शराब बेचने वाले पर 5000 रुपये
शराब पीने वाले पर 1500 रुपये
पीकर लड़ाई-झगड़ा करने वाले पर: 3000 रुपये
दूसरे गांव से पीकर आने वाले पर*: 3000 रुपये
वहीं _ग्रामीणों ने नारा लगाते हुए “हम सब ने ठाना है, दारू बंद कराना है – नशा मुक्त”_ के नारे लगाते देखा गया। सरपंच ने कहा कि इससे शिक्षा, कृषि और गांव में शांति आएगी।
दो समितियों का गठन
अभियान की निगरानी के लिए 2 समितियां बनाई गईं
ग्राम समिति
अध्यक्ष श्री कुँते सिंह
उपाध्यक्ष श्री देवसाय पैंकरा
सचिव श्री रामवृच दास
कोषाध्यक्ष श्री अन्नू सिंह जी
महिला समिति
अध्यक्ष सुनीता सिंह
उपाध्यक्ष ललिता सिंह
सचिव सुनीता दास
कोषाध्यक्ष झरीयारो सिंह
साथ ही नियम तोड़ने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने का भी फैसला लिया गया। कार्यक्रम का समापन विशाल जुलूस और सामूहिक भोज के साथ हुआ।



