ललाती में सुशासन का महाकुंभ: जनसैलाब ने बढ़ाया भरोसा, महिलाओं की भागीदारी बनी पहचान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता 

उदयपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार अभियान के तहत उदयपुर विकासखंड के ग्राम ललाती में आयोजित शिविर जनभागीदारी का बड़ा उदाहरण बनकर उभरा। बुधवार को आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह से ही आवेदन जमा करने के लिए लंबी कतारें लग गईं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

टेंट के नीचे बनाए गए पंजीयन काउंटरों पर लोगों की भीड़ लगातार बनी रही। हाथों में आवेदन पत्र लिए ग्रामीण अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए, वहीं दरी पर बैठकर महिलाएं योजनाओं से संबंधित फॉर्म भरती दिखीं। पीएम आवास, उज्ज्वला योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड तथा स्व-सहायता समूह से जुड़े आवेदनों के लिए महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया।

शिविर में राजस्व, पंचायत, कृषि, स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आय-जाति प्रमाण पत्र तथा राजस्व संबंधी मामलों के आवेदन सबसे अधिक प्राप्त हुए।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सुशासन तिहार इसी उद्देश्य को साकार करने का माध्यम बन रहा है। ललाती में उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीणों का शासन और प्रशासन पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

 

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई