
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा
सूरजपुर जिले मे लोकनिर्माण विभाग द्वारा संचालित विश्रागृह मे समस्याओं का अम्बार,
अधिकारियों के संज्ञान मे होने के बाद भी स्तिथि जस की तस,
विदित हो की सूरजपुर के हिर्दय स्थल मे संचालित विश्रागृह का संचालन लोक निर्माण विभाग के कंधे पर हैँ किन्तु यहां पर आने जाने व ठहरने वालो को इस तपती धुप और उमस से राहत नहीं मिल पाता हैँ,अव्यवस्था के कारण विश्राम गृह का प्रतिष्ठा दाँव पर लगी हैँ लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समस्या को निदान कब करेंगे यह समझ से परे हैँ ज़ब गर्मी ही चले जायेगी तो ऐसी और पंखा किस काम की है, लम्बे समय से खराब समाग्रियों को न बदला जा जा रहा और न ही उसे बनवाया जा रहा हैँ जिला मुख्यालय के सर्किट हॉउस का इतना हालत खराब है तो दूर दराज ग्रामीण अंचलो के रेस्ट हाउस का किस तरह हालात होंगे यह समझ से परे है,
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विश्राम गृह के कमरा नंबर दो मे न पखा चल रहा न ही ऐसी चल रहा न ठंडा पानी, न ही साफ फार्नीचर है, अव्यवस्था का आलम यह हैँ की लोगो का अब विश्राम गृह से मोह भंग हो चूका हैँ जबकि लाखों रूपये की राशि प्रति वर्ष शासन के द्वारा स्वीकृति किया जाता हैँ लेकिन यहां पर जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा राशि को फर्जीवाला व बंदरबाट करने की वजह से यहां पर खर्च न कर फर्जी बिल का घोड़ा दौड़या जा रहा हैँ
विडंबना हैँ की इस तपती धुप मे ऐसी पंखा टीवी जैसे महत्वपूर्ण इलेक्ट्रीनिक समानो के सुचारु रूप से चालू नहीं होने से जनप्रतिनिधियों सहित वीआई पी लोगों को काफी समस्या उतपन्न होती हैँ,
वहीं अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग के राजू वर्मा ने बताया की जिस कमरे मे ऐसी पंखा टीवी, फार्नीचर खराब हैँ मै चेक कराकर दो दिवस मे ठीक कराकर व्यवस्थित कराता हूं l








