वन अधिकार अधिनियम 2006 यथा संशोधित नियम 2012 अंतर्गत समीक्षा बैठक 26 अप्रैल को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर अपर कलेक्टर ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 यथा संशोधित नियम 2012 अंतर्गत मैनपाट क्षेत्रांतर्गत अपात्र दावों का पुनरीक्षण, अनुमोदित दावों के प्रमाण पत्रों का वितरण एवं नवीन दावों के संबंध में समीक्षा बैठक 26 अप्रैल 2023 को दोपहर 12 बजे जनपद सभाकक्ष में आयोजित की गई है।

उन्होंने सर्वसंबंधितों को उक्त बैठक में निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करने का आग्रह किया है l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan