विकसित भारत संकल्प यात्रा में उज्जवला योजना से लाभान्वित हो रहे हैं हितग्राही

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू 21 दिसंबर विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसमें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोगों को लाभान्वित  किया जा रहा है। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए खाद्य अधिकारी श्री विजय किरन ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत चलने वाला रथ जिले के जिस-जिस कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहा है, वहां उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन के लिये आवेदन लिए जा रहे हैं। उन्होंने वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए जानकारी दी कि अब तक की स्थिति में  शिविर में विभाग द्वारा 346 गैस कनेक्शन का वितरण किया जा चुका है। जिसमें सूरजपुर और रामानुजनगर ब्लॉक के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्रमशः 106 और 124 गैस कनेक्शन हितग्राहियों को वितरित किये गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में उज्ज्वला योजना के तहत दिये जा रहे हैं गैस कनेक्शन में राज्य स्तर पर सूरजपुर जिले का स्थान दूसरा है।

anil sahu
Author: anil sahu