विकसित भारत 2047 की परिकल्पना’ राज्य के विकास के लिए 30 जुलाई तक विचार-सुझाव आमंत्रित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निरज साहू

कोरिया । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त 2021 को आह्वान किया था कि वर्ष 2047 में भारत की आजादी के 100 वर्ष (अमृत काल) पूर्ण होने तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना है। इस दिशा में केंद्र, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को “टीम इंडिया” के रूप में एकजुट होकर काम करना होगा।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के इस आह्वान को मूर्त रूप देने के लिए छत्तीसगढ़ के वित्त एवं योजना मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने विधानसभा में 2024-25 के बजट सत्र के दौरान घोषणा की है कि 2047 तक छत्तीसगढ़ को भी विकसित राज्य बनाना है। इसकी रूपरेखा एक विजन डॉक्यूमेंट के रूप में 01 नवंबर 2024 को राज्य स्थापना दिवस के दिन, अमृत कालः छत्तीसगढ़ विजन 2047‘ प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा।

शासन द्वारा राज्य नीति आयोग को अमृत कालः छत्तीसगढ़ विजन 2047  विजन डॉक्यूमेंट बनाने का उत्तरदायित्व दिया गया है। छत्तीसगढ़ के वित्त एवं योजना मंत्री ने सभी विधानसभा सदस्यों से अमृत कालःछत्तीसगढ़ विजन 2047 विजन डॉक्यूमेंट के संबंध में सुझाव राज्य नीति आयोग को प्रेषित करने का आग्रह किया है।

सुझाव ऑनलाइन पोर्टल मोर सपना, मोर विकसित छत्तीसगढ़ के माध्यम से भेजे जा सकते हैं। आम नागरिक 30 जुलाई 2024 तक https: //sdgspc. cg.gov.in/viksitcg/#/home लिंक के माध्यम से या कोड को स्कैन कर मोर सपना, मोर विकसित छत्तीसगढ़ पोर्टल के माध्यम से अपने सुझाव राज्य नीति आयोग को दे सकते हैं।

प्रदेश के सभी नागरिकों से भी तीन समयावधियों लघु काल (5 वर्ष), मध्यकाल (10 वर्ष) और दीर्घकाल (15 वर्ष) के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। सुझाव उद्योग और सेवाओं में सुधार, कृषि एवं वानिकी में सुधार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य व पोषण, बुनियादी ढांचे का विस्तार, समाज कल्याण, सुशासन, स्थिरता और पुनर्योजी विकास आदि क्षेत्रों में मांगे गए हैं।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया