
–विजयादशमी पर्व पर डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने किया पुलिस लाईन में शस्त्र पूजन,

विजयादशमी पर्व पर पुलिस लाईन, थाना-चौकी में शस्त्र पूजन की गई।
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर एम.आर.आहिरे ने शनिवार, 12 अक्टूबर को विजय दशमी पर्व पर अपनी परम्परा के अनुसार पुलिस लाईन पर्री में विधि विधान से शस्त्र पूजन करते हुये मॉ दुर्गा की आरती की।
पूजा के उपरान्त डीआईजी/एसएसपी आहिरे ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।
आज विजयादशमी के दिन सूरजपुर जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों के द्वारा भी हथियारों पर पुष्प और कंकु लगाकर मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा सम्पन्न कराया गया,
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, सीएसपी एस.एस.पैंकरा, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर, डीएसपी रितेश चौधरी, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे सहित पुलिस लाईन के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।







