विधानसभा वार मतदान कर्मियों के लिये सुविधा केन्द्र

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू 07 नवंबर विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले से संबंधित पात्र मतदान कर्मियों का 08, 09 व 10 नवंबर को  द्वितीय प्रशिक्षण स्थल में ही डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करना सुनिश्चित किया गया है।जिसके लिए मतदान कर्मी जिस विधानसभा क्षेत्र के मतदाता है उसके अनुरूप सुविधा केन्द्र बनाया गया है। मतदान कर्मियों को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराए जाने के लिये विधानसभा क्षेत्र भटगांव(05) व प्रतापपुर(06) में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर(08,09 व 10 नवंबर तक), विधानसभा क्षेत्र प्रेम नगर (04) व प्रतापपुर(06) में शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय सूरजपुर(08,09 व 10 नवंबर तक) , विधानसभा क्षेत्र प्रेम नगर(04) व भटगांव(05) के लिये शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर( 08 व 09 नवंबर) सुविधा केंद्र जिला मुख्यालय में बनाया गया है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर