विधायक भूलन सिंह के द्वारा आवास चौपाल का किया गया निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर । कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार व मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू के मार्गदर्शन में विकासखंड रामानुजनगर के समस्त ग्राम पंचायत में चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत छिंदिया में विधायक श्री भूलन सिंह मरावी के द्वारा आवास चौपाल का निरीक्षण किया गया एवं हितग्राहियों को आवास बनाने हेतु उत्साहित किया गया एवं उनके द्वारा हितग्राहियों को जल्द आवास आवास बनाने के लिए बोला गया एवं मकरबंधा में 03 गणेशपुर में 03 लवजी में 02 पतरापाली में 03 हितग्राहियों को आवास को समय सीमा में आवास निर्माण करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया जिसे हितग्राहियों में खुशियों की लहर है अंगामी दिनो में लाभान्वित होने वाले आवास हितग्राही जिसमें उनका नाम स्थाई प्रतिशत सूची में पात्र हितग्राहियों 1152 एवं आवास प्लस 230 परिवारों को आवास का लाभ दिया गया है साथ ही वित्तीय वर्ष 2016 से 2023 तक अपूर्ण आवास 282 आवास के हितग्राहियो के द्वारा राशि लेने के पश्चात आवास पूर्ण नहीं किया है उनको बताया गया कि अगर आपके द्वारा आवास नहीं बनाते हैं हितग्राहियों के नाम पर स्वीकृत आवास को निरस्त करते हुए वसूली के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में मामला भेजा जाएगा और आगामी किसी की राशि जारी नहीं किया जाएगा सभी सभी पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का जानकारी एवं लाभ दिया जायेगा एवं समझाया गया कि आपके द्वारा आवास का कार्य समय सीमा के अंदर पूर्ण करें ।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई