विधायक भूलन सिंह ने किया प्रेमनगर के कई ग्राम का दौरा, सुनी ग्रामीणों की समस्या

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

कहा भ्रष्ट अफसर सुधर जाए, कई शिकायत पर दिए जांच के निर्देश

सुरजपुर। प्रेमनगर विधान सभा के विधायक भूलन सिंह मराबी ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा कर हाल ख़बर ले रहे है। आम जन को होने वाले परेशानी को निराकरण कर रहे है।

इसी कड़ी में प्रेमनगर विकास खंड के ग्राम पंचायत अनंतपुर के डूमर भावना, ग्राम पंचायत टाकर के पश्चात प्रेमनगर नगर पंचायत में स्थित भाजपा कार्यालय में जन सम्पर्क किया। इस दौरान अलग जगहों से करीब 100 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमे से ज्यादा आवेदन, विद्युत विभाग, राजस्व विभाग, पीएचई विभाग, और पुलिस विभाग का जायदा शिकायत प्राप्त हुए है।

विधायक श्री मराबी ने आम जन की समस्याओं को देखते हुए अफसरो से बात कर तत्काल निराकरण के आदेश दिए, वही ग्राम पंचायत सलका के ग्रामीणों ने पुलिस चौकी उमेश्वरपुर में पदस्थ आरक्षक विक्रम सिंह द्वारा ग्रामीणों को भय दिखा कर अवैध वसूली करने, डराने धमकाने की शिकायत सुन पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी को तत्काल निराकरण करने और ग्रामीणों को परेशान करने वाले पुलिस आरक्षक पर जांच कर कार्यवाही करने का आदेश दिया है। वही प्रेमनगर में पदस्थ नायब तहसीलदार, पटवारी द्वारा ग्रामीणों के कार्य में लापरवाही बरतने, तहसील कार्यालय का चक्कर लगवाने, तहसील कार्यालय में बाबू द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत की गई है। सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा हॉस्पिटल में बीएमओ द्वारा स्वास्थ्य विभाग में प्रशांसनिक कसावट नही होने, अस्पताल चिकित्सक समय पर ड्यूटी नहीं आने की शिकायत की गई, जिस पर विधायक श्री मराबी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए लापरवाह, भ्रष्ट अफसर, कर्मचारी को सुधार करने की बात कही है। कहा कि जनता को किसी अफसर ने परेशान किया तो बख्शा नहीं जाएगा, कार्यक्रम की सूचना सोशल मीडिया में आने के बाद भी प्रेमनगर पुलिस द्वारा कोई भी सुरक्षा प्रदान नही करने पर भाजपा पदाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की है। साथ में बताया कि प्रेमनगर की पुलिस सुस्त है। प्रेमनगर में लगातार चोरी की वारदात हो रहा है। और पुलिस हाथ में हाथ धरे बैठी हुई है। जिस पर जल्द ही लापरवाह पुलिस अफसर पर कार्यवाही की बात कही है।

इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ट नेता पार्षद वीरेंद्र जायसवाल, पार्षद राजीव बंसल, पार्षद उर्मिला साहू, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता और आम जन मौजूद रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर