

अनिल साहू
सूरजपुर । प्रेमनगर विधानसभा के विधायक भूलन सिंह मरावी ने अपना विधायक प्रतिनिधि संत कुमार साहू को और निज सहायक के रूप में महादेव सिंह को नियुक्त किया है।
उक्ताशय पर विधायक श्री मरावी ने नियुक्ति के संबंध में सार्वजनिक तौर पर जानकारी साझा कर जिला प्रशासन व अन्य विभागीय प्रमुखों को जानकारी प्रेषित किया है। नव नियुक्त विधायक प्रतिनिधि श्री साहू भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहने के साथ ही चुनाव के दौरान कामकाज को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अनौपचारिक रूप से अभी तक विधायक के साथ रहकर उनके काम काज को बेहतर ढंग से संभाल रहे थे और अब उन्हें विधायक प्रतिनिधि के तौर पर मनोनीत किया गया है। इनको नई जिम्मेदारी मिलने से समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर
Post Views: 1,386



