विधायक भूलन सिंह रामानुजनगर अस्पताल पहुँचे अव्यवस्था देख लगाई फटकार मचा ह्ड़कंप

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा 

 

विधायक भुलन सिंह ने मारा रामानुजनगर अस्पताल में छापा गंदगी देख लगाया फटकार

 

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर:- स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर बेहद गंभीर प्रेमनगर विधानसभा के विधायक भुलन सिंह मराबी ने नए वर्ष के पहले दिन ही सुबह दस बजे रामानुजनगर अस्पताल में छापा मारा

,इस दौरान अस्पताल में गंदगी देख विधायक ने उपस्थित कर्मचारियों को फटकार लगाया।

आप लोगों को बता दें रामानुजनगर अस्पताल में आए दिन कई प्रकार की शिकायते निकल कर आती है।

कई बार इससे संबंधित खबरों का प्रकाशन भी किया गया है।

इसके बाद भी यहां के व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

पिछले दिनों इन्ही सब बातो को जानने के लिए विधायक ने अपना एक टीम बनाकर अस्पताल भेजा था जिसके बाद आज एक बार फिर अस्पताल में छापा मारकर विधायक ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अस्पताल में फैली गंदगी को देखकर फटकार लगाया।

विधायक के अस्पताल दौरे के दौरान सबसे बड़ा आश्चर्यजनक बात दिखा की मरीजों के बेड में चादर तक नही था जिस पर उपस्थित बीएमओ से कारण जानना चाहा तब बीएमओ ने कहा की यहां चादर नही है

जिला से नही आया है,

जिसके बाद तत्काल विधायक ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को फोन लगाकर चादर के बारे में पूछा तब सीएमएचओ ने कहा की अभी पांच दिन पहले ही चादर वहां दिया गया है

,इस जानकारी के बाद सब लोग एक दूसरे के तरफ देखने लगे,

इस बात से विधायक बहुत ज्यादा नाराज हुवे और कड़े सब्दो में फटकार लगाते हुवे कहा की अब बहनबाजी नही चलेगा,

उन्होंने साफ

कहा व्यवस्था में सुधार करो नही तो कार्यवाही के लिए तैयार रहो।

इस दौरान विधायक भुलन सिंह ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनका हाल चाल जानने के बाद सभी को फल बांटकर जल्दी स्वस्थ होने की कामना की।

आज के इस दौरे में विधायक भुलन सिंह के साथ मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय,सुमंत साहू,विकाश दुबे,रामप्रताप साहू, अनूप दुबे,अजय प्रताप सिंह, के साथ कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan