विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े की पहल से 21 लाख रुपए से अधिक की विकास कार्याे को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नीरज साहू

न विकास कार्यों के निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत होंगे

कोरिया । बैकुंठपुर विधानसभा के विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े की पहल से विभिन्न विकास कार्याे के लिए 21 लाख 25 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम पंचायत पिपरा के ग्राम आंजोखुर्द डांडपारा में मदन सिंह के धर से रामचन्द्र ंिसह घर होते हुए तालाब की ओर नाली निर्माण कार्य के लिए 9 लाख 95 हजार, डांडपारा में ही रामबाई के घर से भईयालाल, रवि के घर की ओर नाली निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 70 हजार एवं माध्यमिक शाला आंजोखुर्द में चबुतरा शेड निर्माण कार्य के लिए  5 लाख 60 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उक्त सभी विकास कार्य हेतु संबंधित ग्राम पंचायत को निर्माण एजेंसी बनाया गया है।
विधायक श्री राजवाड़े की पहल से योजना एवं सांख्यिकी शाखा ने प्रशासकीय स्वीकृति आदेश जारी की है।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया