

भरत लाल गुप्ता
उदयपुर। विकासखंड उदयपुर के वियन्नी अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेण्डरी स्कूल झिरमिटी के 32 विद्यार्थी व 8 स्कूल स्टॉफ को एक सप्ताह की ट्रिप पर प्राचार्य नेल्सन कुजूर के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। यह यात्रा प्रारंभ में 19 अक्टूबर को अम्बिकापुर से रांची की बस यात्रा की। विद्यार्थियों ने रांची से पटना व पटना से कोलकाता हवाई यात्रा की। यहां की विद्यार्थियों ने पहली बार हवाई यात्रा की, जो बहुत ही सुखद व मजेदार रही। कोलकाता में हावड़ा ब्रिज, मेट्रो, विक्टोरिया मेमोरियल, संग्रहालय, साइंस सिटी, चिड़िया घर, इको पार्क, दीघा समुद्र किनारा का आनंद लिया। एक सप्ताह के ट्रिप बाद 23 अक्टूबर शाम कोलकाता से बिलासपुर रेल मार्ग से वापसी की। शैक्षणिक भ्रमण में बस यात्रा, हवाई यात्रा व रेल यात्रा की। विद्यार्थियो ने पहली बार हवाई यात्रा व समुद्री किनारा का लुत्फ उठाया इससे बच्चों ने बहुत कुछ सीखा। वहीं बच्चों ने ऐतिहासिक स्थल से लेकर कई पर्यटन एवं नामिक जगहों में पहुंचकर अवलोकन किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षिका औरेलिया, मिस इंदू, मिस किरण, मिस संतोषी, शिक्षक जय प्रकाश व प्रदीप के सात अन्य स्टाफ रहे।
प्राचार्य नेल्सन कुजूर ने कहा हमारे विद्यालय की ओर से प्रत्येक वर्ष कुछ चुनिंदा बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए ले जाते हैं। शैक्षणिक भ्रमण में बच्चों की मनोवृति में बदलाव आता है शैक्षणिक ज्ञान के साथ सामान्य ज्ञान का भी होना जरूरी है।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर




