विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं की सहायक शिक्षक भर्ती अंतर्गत पात्र-अपात्र सूची जारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर सरगुजा 

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं को सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है।

भर्ती कार्यवाही हेतु प्राप्त आवेदनों के परीक्षणोपरांत 192 आवेदन पात्र पाये गये।

उन्होंने बताया कि पात्र एवं अपात्र आवेदनों की सूची जिले के वेबसाईट www.surguja.gov.in में एवं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अम्बिकापुर के सूचना पटल में अवलोकन किया जा सकता है।

पात्र-अपात्र सूची पर 18 मई 2023 शाम 05.00 बजे तक कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) अम्बिकापुर में दावा-आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है।

निर्धारित अवधि के पश्चात प्राप्त दावों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan