विश्रामपुर मे हैदराबाद के टाइगर राजा सिंह विधायक का आगमन,, सड़क मार्ग परिवर्तन हुआ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा 

 

ट्रैफिक आवागमन परिवर्तित मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था की सूचना।

सूरजपुर

माननीय टाइगर राजा सिंह जी विधायक गोशामहल हैदराबाद तेलंगाना का आगमन धर्म सभा कार्यक्रम में विश्रामपुर बस स्टैंड पर होने जा रहा है

जिसमें लोगों की भारी भीड़ होने की संभावना है जिसके कारण सूरजपुर पुलिस के द्वारा वाहनों के आवागमन का पैटर्न परिवर्तित किया गया है।

मनेन्द्रगढ़-बैकुंठपुर की ओर से आने वाले वाहन सूरजपुर छठ घाट से रामनगर दतिमा लटोरी होते हुए अंबिकापुर की ओर जा सकते हैं

तथा अंबिकापुर की ओर से आने वाले वाहन सिलफिली मदनपुर से लटोरी होते हुए दतिमा रामनगर से सूरजपुर छठ घाट होते हुए मनेन्द्रगढ़ की ओर जा सकते हैं।

सूरजपुर पुलिस ने अपील किया है कि परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर आवागमन करें।

धर्म सभा कार्यक्रम में आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार है-

(1) सूरजपुर की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग सतपता पावर हाउस के बगल में की गई है

 (2) अंबिकापुर की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था वीएम नर्सिंग कॉलेज, जयनगर पुलिस स्टेशन के सामने तथा बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन रैक प्वाइंट पर की गई है।

(3) दतिमा रामनगर से आने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था सीसीएल अस्पताल एवं एकता ग्राउंड में की गई है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई