विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क जांच-उपचार की सुविधा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नीरज साहू

कोरिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि कलेक्टर एवं जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिला एवं विकासखण्ड के समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में 17 मई 2024 को ’’विश्व उच्च रक्तचाप दिवस’’ के अवसर पर उच्च रक्तचाप से संबंधित रोगियों, मधुमेह से संबंधित एवं शंकास्पदों की जांच एवं उपचार किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक इस वर्ष की थीम ’’अपने उच्च रक्तचाप को सही तरीके से मांपे, इसे नियंत्रित करें, अधिक समय तक जीवित रहें‘ पर आधारित है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि इस रोग से पीड़ित तथा आम जनता शुक्रवार 17 मई 2024 को जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर निःषुल्क जांच एवं उपचार करा सकते हैं। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य जीवन शैली के इस अभियान का लाभ उठाएं और सभी अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों पर जाकर जांच एवं उपचार कराएं।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया