
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा
महारानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका विकासखंड उदयपुर जिला सरगुजा में शासन की योजना अनुसार विद्यालय में अध्यनरत छात्रों के लिए महारानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षक पवन कुमार के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया .
प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसएमडीसी सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि संतोष जायसवाल एवं मानवाधिकार आयोग की ओर से आए हुए भरत लाल गुप्ता के द्वारा उद्घाटन किया गया
दोनों अतिथियों का स्वागत क्रमशः विद्यालय के प्राचार्य एवं वरिष्ठ व्याख्याता के द्वारा किया गया.
उद्घाटन सत्र में अपने विचार रखते हुए संतोष जायसवाल के द्वारा विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए समझाइस दिए
तथा भरत लाल गुप्ता के द्वारा छात्र-छात्राओं को अनुशासित रहकर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी लेने को कहा
. विद्यालय के प्राचार्य बाल भगवान राम ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को प्रशिक्षण की शुभकामनाएं देते हुए आज लुई ब्रेल जयंती के अवसर पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनसे प्रोत्साहित होने की बात कही.
कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी ऋषि पांडे के द्वारा किया गया कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन खिरवार प्रसाद सिंह व्याख्याता भूगोल के द्वारा किया गया.इस अवसर पर गांव के वरिष्ठ ग्रामीण विद्यालय के छात्रों एवं समस्त स्टॉप गण मौजूद रहे




