

अनिल साहू
सूरजपुर/ बिश्रामपुर। क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय माध्यमिक शाला रुनियाडीह में वीर बाल दिवस सह स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य वक्ता वासुदेव यादव प्रदेश सचिव अखिल भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम जशपुर प्रांत रहे। मंच पर अन्य अतिथियों में गुरुद्वारा समिति बिश्रामपुर के ज्ञानी अनिल सिंह, राजेश कुमार अग्रवाल अध्यक्ष बनवासी कल्याण आश्रम जिला सूरजपुर, श्रीमती शशि किरण खेस अध्यक्ष महिला समिति, जयंती भगत उपाध्यक्ष महिला समिति, शेष नारायण क्षत्रिय धर्म जागरण समिति प्रमुख, देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। आज कार्यक्रम में गीत, कविता, भाषण, चित्रकला तथा नृत्य प्रतियोगिता आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, सिक्ख गुरु गोविन्द सिंह के साहबजादे जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह, मां भारती एवं बाला साहब देशमुख की छायाचित्र सम्मुख दीप- अगरबत्ती प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मुख्य वक्ता वासुदेव यादव द्वारा बाला साहेब देशमुख द्वारा बनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना उद्देश्यों को बताया तथा जरूरतमंद लोगों को सदेव सहयोग करने पर बल दिया। सिक्ख समुदाय के योगदान को भारतीय समाज के लिए अतुलनीय बताया तथा इनके जैसा समाज हितैषी बनने हेतु उपस्थित जनों को प्रेरित किया गया। गुरुद्वारा समिति के ज्ञानी अनिल सिंह द्वारा उपस्थित जनों को सिक्ख गुरुओं सहित समुदाय के कार्यों को बताते हुए उनके बलिदानों को याद किया गया। इस दौरान ओमवती नेताम, पार्वती सिंह, चंद्रकला, हेमराज सिंह, गोपाल राम, एनवति राजवाड़े अध्यक्ष एसएमसी, कौशिल्या राजवाड़े, विजेंद्र लाल जायसवाल शैक्षिक समन्वयक, पार्वती राजवाड़े, संजीव सिंह, राजेश साहू, संस्कार केंद्र जोबगा, धरसेडी ओडगी, केतका, पोड़ी, लाछा, रुनियाडीह से बड़ी संख्या में बच्चे, पालक सहित संस्कार केंद्र प्रभारी सोनी सिंह, शांति सिंह, जया भारती सिंह, कल्पना सिंह, साधना सिंह, प्रिया सिंह, शांति सिंह तथा सोना बाई, संस्था के शिक्षक रिजवान अंसारी, श्रीमती एम. टोप्पो तथा पूनम गुप्ता, मध्याह्न भोजन सहायिका श्रीमती सुमित्रा राजवाड़े एवं नान दईया सहित बाल कैबिनेट के समस्त मंत्री उपस्थित रहे। संस्कार केंद्रो से आए हुए बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित लोगों द्वारा सराहा गया तथा समस्त प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। वीर बाल दिवस विषय पर आयोजित चित्रकारी में प्रथम शिवम विश्वकर्मा, द्वितीय शांति सिंह, तृतीय वेद कुमार राजवाडे, सांत्वना पुरस्कार घरभरन राजवाड़े, भाषण में प्रथम पायल राजवाड़े, द्वितीय मिनाक्षी राजवाड़े, तृतीय शांति सिंह, गीत में प्रथम मिनाक्षी एवं टिकेश्वरी राजवाड़े, द्वितीय वेद राजवाड़े, तृतीय पायल, रूपा सिंह एवं शांति सिंह, कविता में प्रथम विनीता एवं वंदना, द्वितीय कुश देवांगन, तृतीय सुनीता राजवाड़े एवं सांत्वना पुरस्कार में ललिता राजवाड़े एवं पूर्णिमा, रूपा सिंह, पायल रजवाड़े, उमेश सिंह तथा शांति सिंह को अखिल भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम जिला- सूरजपुर के सौजन्य से कॉपी-पेन प्रदान किया गया। वासुदेव यादव तथा ज्ञानी अनिल सिंह जी का शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।अतिथियों ने अभिभावकों तथा बच्चों संग चावल, दाल तड़का, मिक्स वेज एवं बैगन-आलू एवं टमाटर की दो सब्जी, पापड़, चटनी तथा सलाद का आनंद लिया गया।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर




