शाला प्रवेश उत्सव मे विधायक भूलन सिंह ने नव प्रवेसी छात्रों को किया सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रामानुजनगर: ग्राम पटना में विधायक भूलन सिंह मरावी के आतिथ्य में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया

विकासखण्ड रामानुजनगर के ग्राम पटना में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य बातें

– नवप्रवेशी बच्चों का *तिलक, माला और मिष्ठान* से स्वागत कर विधिवत शाला प्रवेश कराया गया।

– कक्षा पहली, छठवीं और नवमी* के नए बच्चों को प्रवेश दिलाया गया।

-कार्यक्रम में 12 मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

विधायक भूलन सिंह मरावी का संबोधन

विधायक ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा: 

जिस उत्साह से आज बच्चों को शाला प्रवेश कराया जा रहा है, वही उत्साह उनके पूरे शैक्षणिक जीवन में बना रहे। कड़ी मेहनत कर अच्छी शिक्षा लें और माता-पिता, गुरुजनों तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें।

शिक्षकों को कड़े निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही न बरतें। बच्चों की स्थिति में गुणात्मक सुधार कर अच्छे परिणाम दें।

उपस्थित गणमान्य

कार्यक्रम में *जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजवाड़े*, सरपंच विमला सिंह, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्राणपती सिंह, *BEO अवधेश साहू*, BRC मनोज जायसवाल, प्राचार्य भगवान ठाकुर, प्रधानपाठक रुकमणि सिंह सहित नारायण सिंह, दशरथ यादव, परमेश्वरी सिंह, विजय कुमार, राज कुमार, विश्वनाथ सिंह, रामशरण सिंह, स्वरूप सिंह, विकास गौतम, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

 

शाला प्रवेश उत्सव का मकसद नए सत्र में बच्चों को स्कूल से जोड़ना और पढ़ाई के प्रति प्रेरित करना है। पटना संकुल में उत्साह का माहौल रहा 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan