
सूरजपुर जिले के उच्च अधिकारियों द्वारा नियम विरूद्ध तरीके से आदेश जारी करने का ताजा मामला प्रकाश मे आया है
विदित हो की
नियमों को ताक पर रख जिला पंचायत सीईओ द्वारा एसडीओ को सूरजपुर जनपद पंचायत का प्रभारी सीईओ बना दिया गया, जो बिलकुल नियम विरूद्ध है,
/सूरजपुर ब्रेकिंग
: सूरजपुर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा मनमानी तरीके से अधिकारियों को प्रभार दिया गया हैl
उनके द्वारा प्रभार देते समय शासन के नियमों एवं आदेशों का सरासर उल्लंघ किया गया है
ताजा मामला सूरजपुर जिले के जनपद पंचायत सूरजपुर का है
जहां पर वर्तमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद सिंह दिनांक 29.01.2024 से लेकर 17.02.2024 तक के लिए शासकीय अवकाश पर जा रहे हैं
इस दरमियान शासन का आदेश है कि उनकी अनुपस्थिति या अवकाश पर जाने पर कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ विस्तार अधिकारी को ही पदभार दिया जाता चाहिए।
किन्तु सूरजपुर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा शासन के इस आदेश का सारासर उल्लंघन करते हुए नजर आ रही है
, उनके द्वारा कार्यालय में पदस्थ विमल सिंह जो वर्तमान में ही कार्यालय में एसडीओ आर आई एस के पद पर पर कार्यरत हैं।
4 जुलाई 2023 को तत्कालीन अपर सचिव छत्तीसगढ़ शासन सुब्रत साहू के द्वारा एक आदेश निकल गया था जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अनुपस्थिति या छुट्टी होने की स्थिति पर वरिष्ठ विस्तार अधिकारी को ही पदभार दिया जाना चाहिए
इस आदेश का कड़ाई से पालन करना चाहिए।
बरहाल वर्तमान जिला पंचायत सीईओ के द्वारा शासन के इस आदेश को अनदेखी करते हुए अपनी निजी स्वार्थ व लाभ की भावना को मध्य नजर रखते हुए यह आदेश जारी कर दिया गया है
बाहरहाल यह बात है कि स्थानीय जिला प्रशासन के द्वारा विभाग के द्वारा जो गलतियां की गई हैं
उन पर संज्ञान लिया जाएगा या नहीं, या फिर इसी तरह से अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर शासकीय आदेशों का अवहेलना करते रहेंगे
और वरिष्ठ अधिकारी उनको संरक्षित करते रहेंगे l





