शा .हाई स्कूल नमना में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का शुभारंभ 4 फरवरी कोl

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता 

उदयपुर । विकासखंड उदयपुर के शासकीय हाई स्कूल नमूना में आज 4 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक साथ दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

राष्ट्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित एवं गेरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर द्वारा आयोजित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साल का उदयपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्रति वर्ष की भांति विश्वास भी साथ दिवसीय शिविर का आयोजन व्यक्तित्व विकास व बौद्धिक परिचर्चा विषय पर ग्राम पंचायत नमूना के शासकीय हाई स्कूल में 4 फरवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक आयोजित किया गया है।
जिसमें ग्रामवासी छात्र समेत प्रतिष्ठित नागरिकों को आमंत्रित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपेक्षा कार्यक्रम अधिकारी गुरदास महंत व प्राचार्य बाल भगवान राम ने किया है ।
जिसमें बौद्धिक परिचर्चा के परिपेक्ष में सामाजिक कुप्रथा एवं बुराई बालिका स्वास्थ्य एवं संचारी रोग शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक कुपोषण पौधे एवं फसलों में गुणवत्ता नशा मुक्ति स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सड़क सुरक्षा एवं अपराध आदि विषयों पर सात दिवसीय उत्तर कार्यशाला में चर्चा पर चर्चा एवं आवश्यक गतिविधियों पर उक्त कार्यक्रम आधारित है।
कार्यक्रम के दौरान हाई स्कूल नमना में आयोजित कार्यक्रम में हेल्थ इस वेल्थ( स्वास्थ्य सर्वोत्तम धन )पर आधारित है।
इसके अंतर्गत अपेक्षित विषयों पर चर्चा आयोजित की गई है इसके माध्यम से छात्र-छात्राएं एवं उपस्थित ग्राम वासियों के बौद्धिक विकास का प्रयास किया जाना है । जिससे स्वस्थ समाज आदर्श नागरिक आदर्श स्कूली विद्यार्थियों का समुचित बौद्धिक शारीरिक एवं नैतिक विकास सुनिश्चित किया जा सके । इस भाव को परिलक्षित करते हुए 7 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ आज 4 फरवरी होगी जिसमें प्रातः 5:30 बजे से जागरण 6 से 6:30 तक व्यायाम 8 से 12 बजे तक परियोजना कार्य दो 30 से 4:00 तक बौद्धिक परिचर्चा चार 30 से 5:30 बजे तक राष्ट्रीय सेवा योजना खेलकूद 5:30 से 6:30 तक जनसंपर्क 8:30 बजे से 10:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होगी।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई