
CG आजतक न्यूज
ब्यूरो चीफ सरगुजा अंबिकापुर
आशिक खान
अम्बिकापुर 23 फरवरी 2023/कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में विकासखण्ड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सीतापुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत शिवनाथपुर में 24 फरवरी 2023 को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवनाथपुर, सरगा, पेटला, आरा एवं बनेया के ग्रामीण सम्मिलित होकर अपनी समस्या बता सकेंगे। शिविर प्रातः 11ः30 बजे से प्रारंभ होगा।
ग्राम पंचायत गिरहुलडही, भारतपुर, बेलगांव एवं उलकिया हेतु ग्राम पंचायत गेरसा में 1 मार्च 2023 को, ग्राम पंचायत कुनमेरा,ढ़ोढागांव, बंशीपुर एवं हरदीसांड हेतु ग्राम पंचाय केरजू में 3 मार्च 2023 को, ग्राम पंचायत धरमपुर, ललीतपुर, रजौटी एवं भिटठुआ हेतु ग्राम पंचाय बेलजोरा में 10 मार्च को, ग्राम पंचायत चलता, प्रतापगढ़, गुतुरमा, राधापुर एवं लिचिरमा हेतु ग्राम पंचायत सूर में 15 मार्च 2023 को, ग्राम पंचायत देवगढ़, बमलाया, आमाटोली, भवराडांड एवं रायकेरा हेतु ग्राम पंचायत सोनतरई में 17 मार्च 2023 को ग्राम पंचायत सहनपुर, रजपुरी, ढेंकीडोली एवं बगडोली हेतु ग्राम पंचायत भुसू में 22 मार्च 2023 को ग्राम पंचायत खडादोरना, ढेलसरा, नवापारा एवं एरंड हेतु ग्राम पंचायत मूरता में 24 मार्च 2023 को शिविर का आयोजन होगाlll



