
अम्बिकापुर
सहायक आयुक्त श्री डीपी नागेश ने बताया है कि कार्यालय परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास अम्बिकापुर में स्वीकृत पद शीघ्र लेखक ग्रेड-3 की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है।
उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन 30 मई 2023 सायं 5 बजे तक डाक एवं स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय सहायक आदिवासी विकास विभाग कार्यालय अम्बिकापुर में आवेदन प्रस्तुत करने हेतु कहा है।
उन्होंने बताया है कि अभ्यर्थी इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु जिले की वेबसाईट
www.surguja.gov.nic.in का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Author: Aashiq khan
Post Views: 121







