
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत दवना मे स्वीकृत नल जल योजना के तहत विशाल पानी की टंकी का निर्माण पी एच ई विभाग द्वारा करा दिया गया, वहीं गांव मे घरों की संख्या लगभग आठ सौ है, जहाँ पर मात्र पानी पहुंचाने हेतु लगभग तीन सौ पचास घरों तक चबूतरा बनाकर कनेक्शन कर दिया गया है,
किन्तु आज भी चार सौ से जादा घरों तक पानी कनेक्शन का चबूतरा तक नहीं बनाया गया है,
जिससे ग्रामीणों मे रोष व्याप्त है,
जिस उद्देश्य से केंद्र की सरकार पानी के लिए पैसा पानी की तरह खर्च कर रही लेकिन यहां पर एक वर्ष से जादा का समय व्यतीत होने के बाद आज तक सम्पूर्ण घरों मे पानी कनेक्शन का नल टोटी नहीं लग पाया,
बिडंबना यह है की इस गांव मे पानी की समस्याओं से झूझ रहे महिलाओ और पुरुषो ने बताया की यहां पर हेंड पम्प सुख गए है बहुत दूर दूर से पानी लाकर के निस्तार एवं अन्य काम पर उपयोग कर रहे है अधिकास हेंड पम्प सुख गए है, पानी पीने की भी बड़ी बिक्राल समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है,
जिस समय यह पानी की टंकी बन रहा था गांव के लोगों को काफी ख़ुशी हुई थी की अब घर घर पानी मिलेगा लेकिन, टंकी निर्माण बाद आधा से जादा घरों मे नल चबूतरा तक नहीं बन पाया और ठेकेदार अपना सब मजदूर को लेकर फरार हो गया,
जिससे गांव के अधिकास घरों मे नल कनेक्शन भी नहीं हो पाया, है,
बताया यह भी गया की यह पानी की टंकी मात्र शो पीस बनकर रह गया है बच्चे इसमें चढ़ कर खेलते है या पतंग उड़ा रहे है, जिससे हमेशा दुर्घटना की असंका बना रहता है,
ग्रामीणों ने जिला प्रसाशन का ध्यान आकर्षण कराते हुए उक्त दवना मे नल जल योजना का संचालन कराने की गुहार लगाई है, जिससे लोगों को पेयजल और निस्तासर हेतु जल संकट से निजात मिल सके
गांव की महिला श्रीमती नंदिनी सिंह ने क्या कहाँ और क्या आरोप लगाए सुने,



