

अनिल साहू
*कलेक्टर रैना जमील ने उतारी श्रीकृष्ण की आरती, सर्वधर्म सद्भाव की बनी मिसाल*
*श्री कृष्ण जन्मोत्सव में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़*
*जिला स्तरीय मटका फोड सपर्धा में बजरंग दल महंगावा ने मारी बाजी*
सूरजपुर। श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति व ‘सहयोगी संस्था मां कुदरगढ़ी ‘सेवा परिवार के संयक्त तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शहर के हदय स्थल अग्रसेन चौक कोतवाली थाना के समीप में विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिला स्तरीय मटका फोड़ प्रतियोगिता ‘का आयोजन किया गया। इस जन्माष्टमी उत्सव में वरिष्ठ पुजारी बबलू महाराज द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण की छायाचित्र पर सभी अतिथियों के माध्यम से तिलक-चंदन, पुष्प माला एवं दीप प्रज्वलित कराकर श्री कृष्ण जी की आरती कराई गई। इसके बाद मंचासीन सभी अतिथियों द्वारा सद्भावना दही हांडी को फोड़कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस आयोजन में मुख्य रूप से मंचासीन मख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्रीमती रैना जमील, विशिष्ठ अतिथि पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, श्रीमती रोमा श्रीवास्तव कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबूलाल अग्रवाल निवृतमान भाजपा जिला अध्यक्ष एवं चेयरमैन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा की गई तो वहीं अति विशिष्ट अतिथि डिप्टी कलेक्टर रमेश मौर, श्रीमती विमला मौर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाडे, जनपद उपाध्यक्ष मनमत बछाड़, पूर्व नपा अध्यक्ष थलेश्वर साहू, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवेश ‘गोयल, वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र जैन, पूर्व नपा उपाध्यक्ष एवं निवृतमान शहर भाजपा अध्यक्ष अजय अग्रवाल(अज्जू), जिला खनिज अधिकारी भूषण पटेल, शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, डॉ एच एन चतुर्वेदी, डॉ निलेश जायसवाल, डॉ श्रीमती खेमज्योति जायसवाल, डॉ परमेश्वर राठिया, वरिष्ठ समाज सेवी राजेश तायल अल्ट्राट्रैक, बजरंग जैन, प्रदेश मंत्री चैंबर ऑफ़ कॉमर्स रौनक जैन, जनपद सदस्य यशवंत सिंह, शिक्षक सुरेंद्र राजवाड़े की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। सभी अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा क्रमशः जय श्रीकृष्ण के पटके से स्वागत-सम्मान किया। तो वही मंच का सफल संचालन मुख्य आयोजक संस्कार अग्रवाल एवं नितेश गुप्ता के द्वारा किया गया।

*कलेक्टर, एसपी सहित मंचासीनो ने फोड़ी सद्भावना मटकी*
उक्त जिला स्तरीय मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजन के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर, एसपी सहित मंचासीन सभी अतिथियों द्वारा सद्भावना दही हांडी को राधा-कृष्ण बनकर पहुंचे नन्हे बच्चों के साथ मिलकर फोड़ा और सभी जिला वासियों एवं आयोजन समिति को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
*फुव्वारे से झमाझम जल वर्षा के बीच 6 टीमों ने किया शानदार प्रदर्शन*
एसीसीएल विश्रामपुर की फायर विकेट से झमाझम जल वर्ष के बीच टीम बजरंग दल महंगवा, टीम बजरंग दल खालपारा, टीम कुंजनगर विश्रामपुर, टीम बजरंग दल सूरजपुर, टीम देवीपुर सूरजपुर, टीम भट्ठापरा सूरजपुर सहित इन सभी 6 टीमों ने बारी-बारी प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोहा और वहाँ पहुंची टीवी फेम सुप्रसिद्ध कलाकार सुश्री स्तुति जायसवाल, भजन कलाकार सुश्री अंजलि गंगवाल, राजेश जायसवाल एवं मां बागेश्वरी जागरण मंच म्यजिकल ग्रुप के सुमधुर आवाज में देर रात तक श्री राधे कृष्णा और श्री श्याम भजनों के साथ आयोजन चलता रहा। इस दौरान प्रतियोगिता में प्रतिभागी के रूप में पहंचे यवाओं के सभी दलों ने कृष्ण धुन पर झृमते-नाचते हुए खूब धूम मचाया।

*नगद राशि से विजेता टीम हुई पुरस्कृत*
इस जिला स्तरीय मटका फोड़ सपर्धा में बजरंग दल महंगावा ने प्रथम प्रयास में ही 1 मिनट 11 सेकंड में मटका फोड़ प्रथम स्थान हासिल कर 11000 नगद राशि पुरस्कार तो वहीं बजरंग दल खालपारा की टीम ने दूसरे प्रयास में 1 मिनट 51 सेकंड मे मटका फोड़ कर द्वितीय पुरस्कार 5100 नगद राशि इसी प्रकार कुंजनगर-विश्रामपुर की टीम ने 2 मिनट में हांडी फोड़ कर तृतीय पुरस्कार 3100 नगद राशि अपने नाम किया।

*राधा-कृष्ण बने नन्हे बच्चे रहे आकर्षण का केंद्र*
जन्माष्टमी के इस आयोजन पर जिला स्तरीय मटकी फोड़ प्रतियोगिता के मुख्य मंच पर देखते ही देखते अचानक से दर्जनों की संख्या में भगवान श्री कृष्ण, तो कोई राधा रानी, कोई कन्हैया, कोई बासुरीबजाइया, कोई मक्खन चोर, कोई लड़ु गोपाल तो कोई ग्वाल बाल के अद्भुत रूप धारण कर पहुंचे नन्हे मुन्ने बच्चों ने सभी मंचासीन अतिथियों एवं दर्शकों का ध्यान अपनी और आकृषित कर लिया था। जिसे देख मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्रीमती रैना जमील का मन भाव विभोर हो गया और कलेक्टर ने सभी अतिथियों सहित नटखट कृष्णों के संघ छवि खिंचवाकर सभी को चॉकलेट का वितरण भी किया। इस अवसर पर कान्हा बने काव्यांश अग्रवाल एवं राधा रानी बनी आराध्या मिश्रा व अनुष्का मिश्रा को पुरस्कृत भी किया गया।

*सफल आयोजन में इनकी रही अहम भमिका*
इस दौरान आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रही यवाओं की टीम में मुख्य रूप से पत्रकार नितेश गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के निवृतमान जिला मंत्री संस्कार अग्रवाल, पार्षद अजय सिंह, शिवशंकर साहू(पौधा), पत्रकार राम जी साहू, कौशलेंद्र यादव, रंजन सोनी, शहर मंत्री राहल कसेरा, श्री साहू, अनुज साहू, अक्षत अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, यश अग्रवाल, शैलेंद्र विश्वास, छनु, वासु आयंगार सहित काफी ‘संख्या में उत्साही युवाओं की टीम आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रही। तो वही सहयोगी संस्था मां कदरगढ़ी सेवा परिवार प्रमख पवन अग्रवाल(पिंकू), विकाश अग्रवाल(चिंटू), पंकज चौबे, नवीन अग्रवाल, सौरभ जिंदिया, सुमित मित्तल, अंकुर अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, नलिन जिंदल, गौरीश जिंदल, मनोज गुप्ता, अजय कसेरा, विजय कसेरा सहित काफी संख्या में मां कुदरगढ़ी सेवा परिवार के सदस्यगण भी सक्रिय रहे।
*आयोजन समिति ने इनका किया आभार*
इस आयोजन के विभिन्न व्यवस्था में पत्रकार नितेश गुप्ता, एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल, तहसीलदार सूर्यकांत साय, ईइ ललित कुमार भोई लोक निर्माण विभाग सूरजपुर, डॉ कपिल देव पैकरा, डॉ अजय मरकाम टीम स्वास्थ्य विभाग सूरजपुर, यातायात प्रभारी सहायक उप निरीक्षक ब्रिजकिशोर पांडेय एवं टीम, निरीक्षक एलरिक लकड़ा कोतवाली थाना सूरजपुर टीम, सीएमओ मनीष गायकवाड़ नगर पालिका परिषद सूरजपुर टीम, प्रभारी भूषण पटेल टीम खनिज विभाग, मैसर्स बनवारी लाल बिसेसरलाल सूरजपुर अमृतलाल-अंकुर-कान्हा अग्रवाल, राहुल ट्रेडर्स सूरजपुर, डिजिटल साउंड अजय-विजय कसेरा, गुप्ता टेंट संतोष-मनोज गुप्ता, सिद्दीकी क्रेन सर्विस आर्यन सिद्दीकी को सेवा सम्मान से पुरस्कृत करते हुए समस्त जिलावासियों का इस आयोजन को सफल व संपन्न कराने में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से विशेष सहयोग रहा जिसका श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति सूरजपुर ने हृदय से आभार व्यक्त किया है।





