श्रीनगर के बस स्टेण्ड मे हैंड पम्प सूखे ट्यूबल ड्राई हुआ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एक तरफ नल जल योजना के तहत गांव गांव शहर शहर मे पानी के लिए सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है वहीं विकास खण्ड स्तर मे पानी की किल्ल्त इतनी बढ़ गई की यात्रीयों क़ो पीने की पानी नसीब नहीं हो पा रहा है,

विदित हो की रामानुजनगर का प्राचिन नाम श्रीनगर के नाम से महशुर है

और यह भी कहा जाता है की सरगुजा मे अगर सबसे जादा राज नेताओं क़ो जन्म देने वाला यह एक अनोखा और महहत्वपूर्ण मिट्टी  का गांव माना जाता है,

किन्तु इतने सारे दबँग नेताओं के गढ़ का हिर्दय स्थल कहे जाने वाला स्थान बस स्टेण्ड परिषर मे एक हैंड पम्प नहीं है पूर्व मे था भी किन्तु खराब पडा है

जिसे न तो पी एच ई सुधार पाया न ग्राम पंचायत यह समझ से परे है,

जिससे यहां पर आने जाने वाले हजारों यात्रियों की प्यास कैसे बुझती होंगी यह तो सोचने योग्य बिषय है,

उल्लेखनीय है की यहां पर स्थापित बोरवेल व निर्मित पानी की टंकी मात्र शो पीस बनकर रह गया है जो कमो बेस खोदकर चले गए जो अब ड्राई हो चूका है

यहां पर के होटल संचालक व व्यवसाई सहित ग्रामीण मुसाफिर, राहगीरो क़ो पानी पीने के लिए बोतल की पानी खरीदकर पीना पड़ता है,

शेष जो अति गरीब लोगों क़ो होटल से पानी मिल जा रहा है लेकिन यहां पर भी होटल से समान खरीदी के बाद ही पानी नसीब हो पाता है,

इसका कारण यह भी है की होटल संचालक द्वारा नगर के अन्य क्षेत्र से ही अपने बोलेरो वाहनो से ड्राम मे भरकर उपयोग किया जा रहा है,

जिससे बस स्टेण्ड परिसर मे एक भी हैंड पम्प नहीं होने के कारण ग्रामीणों सहित आने जाने वालो क़ो अत्यंत परेशानी होती है,

वहीं होटल के संचालक राजू गुप्ता द्वारा कई लोगों क़ो पीने की पानी अपने हाथों से पीलाते देखा गया जिसकी प्रसंसा काफी हो रहा है,

स्थानीय लोगों एवं जागरूक लोगों ने बस स्टेण्ड परिषर मे हैंड पम्प सहित शौचालय संचालन की मांग किया है जिससे माता बहनों की समस्याओ का समाधान हो सके l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan