

अनिल साहू
*रामलला दर्शन के लिए 17 जुलाई को अंबिकापुर स्टेशन से ट्रेन होगी रवाना*
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत् न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से 75 वर्ष (शासकीय सेवको को छोड़कर) के हितग्राही निर्धारित आवेदन पत्र में अपने अधीनस्थ जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत कार्यालय में आवेदन प्रारूप प्राप्त कर दिनांक 10 जुलाई तक जमा कर सकते है।
उक्त योजना का लाभ हेतु आवेदन के साथ निवास के साक्ष्य के लिए राशन कार्ड, ड्राइविंग लाईसेस, विद्युत देयक, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड एवं राज्य शासन द्वारा स्वीकार्य कोई अन्य साक्ष्य में से किसी एक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा साथ ही साथ यात्रा हेतु चिकित्सक शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम होने का प्रमाण पत्र देना होंगा।
Author: anil sahu
Post Views: 1,283




