

अनिल साहू
प्रेमनगर। संगठन पर्व 2025 सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमनगर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भाजपा मंडल प्रेमनगर द्वारा राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर लगाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य नयन सिरदार रहे, वहीं सेवा पखवाड़ा प्रभारी एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बीरेंद्र जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शिविर में प्रेमनगर विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों से लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। कुल 296 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 19 नेत्र, 5 मोतियाबिंद, 55 दंत-मुख, 123 गर्भवती महिलाएं, 28 शिशु, 46 बीपी-शुगर, 3 टीबी और 22 सामान्य मरीजों की जांच की गई। साथ ही 5 लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाकर दिया गया और सभी को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
आपको बता दें कि भाजपा संगठन पर्व का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया जाता है, जिसके अंतर्गत सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चल रहा है।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री विजय सिरदार, महेंद्र कुमार यादव, सोशल मीडिया प्रभारी पनेश्वर सिरदार, मीडिया प्रभारी राजेश्वर यादव, बीएमओ डॉ. तिलकेश्वर पैकरा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।





