संजीवनी स्टाप की मददत से 108 मे बच्चे का जन्म हुआ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक  न्यूज़

  प्रतिनिधि ओड़गी

मोहन राजवाड़े 

 

108 में गूंजी किलकारी, ईएमटी ने अपनी सूझबूझ से गर्भवती महिला का कराया सुरक्षित प्रसव 

 

बुधवार की सुबह गर्भवती महिला समुद्री बाई और पति सुखदेव के जीवन में नई खुशियां लेकर आई।

संजीवनी स्टाफ की सूझबूझ से 108 एम्बुलेंस में गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ। महिला ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। 

 

मिली जानकारी अनुसार के ओड़गी ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम खैरा निवासी 22 वर्षीय गर्भवती महिला समुद्री बाई, पति सुखदेव को प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजनों ने 108 को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 के पायलट राम सजीवन और ईएमटी अनिल राजवाड़े गर्भवती महिला को लेकर हॉस्पिटल जा रहे थे,

इसी दौरान रास्ते में महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी, इस पर ईएमटी अनिल राजवाड़े ने अपने सूझबूझ का परिचय देते हुए ईआरसीपी की मदद लेते हुए डॉ वजस के सलाहनुसार मितानित की मदद और परिजनों की सहमति उपरांत एम्बुलेंस में प्रसव कराने का निर्णय लिया।

इसके पश्चात एम्बुलेंस को सुरक्षित किनारे पर खड़ी की गई। तत्पश्चात ईएमटी ने मितानित की मदद से गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया।

महिला ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। इसके बाद माँ और बेटे पीएचसी मोहरसोप में एडमिट कराया गया। परिजनों ने सुरक्षित प्रसव हेतु 108 टीम को धन्यवाद दिया।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan