

अनिल साहू
सूरजपुर लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जिला मुख्यालय में संपत्ति विरूपण के तहत कार्रवाई शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर संपत्ति विरूपण के तहत जनपद सूरजपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों, जनपद ओडगी, नगर पंचायत जरही में बनाई गई टीम के द्वारा विभिन्न क्षेत्र से संपत्ति विरूपण के तहत विभिन्न राजनीतिक दलों के झंडा बैनर पोस्टर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आदर्श आचार संहिता लगने के साथ ही 24 घंटे में शासकीय संपत्ति से, 48 घंटे में सार्वजनिक स्थलों से एवं 72 घंटे में निजी क्षेत्र से झंडा, बैनर, फ्लेक्स एवं वॉल पेंटिंग हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित कर ली जाएगी। संपत्ति विरूपण के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर
Post Views: 10,218




