संविदा भर्ती हेतु वॉक इन इंटरव्यू आगामी आदेश पर्यन्त तत्काल प्रभाव से स्थगित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर ब्यूरो 

जिला शिक्षा अधिकारी सह सचिव शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ने बताया कि विकासखंड अम्बिकापुर के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नगरपालिक निगम अम्बिकापुर एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भगवानपुर हेतु विभिन्न पदों पर वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था।

वर्तमान में विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के कारण उक्त वॉक इन इंटरव्यू की संविदा भर्ती प्रक्रिया को आगामी आदेश पर्यन्त तत्काल प्रभाव से स्थगित किया गया है

। वॉक इन इंटरव्यू की नई तिथियों की सूचना बाद में पृथक से जारी की जाएगी।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan