संस्था प्रमुख ने अपने नाती कृदय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अध्यनरत बच्चों को नेवता भोज दिया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

*प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय माध्यमिक शाला रुनियाडीह में आयोजित* 

सूरजपुर ।  क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह के प्रधान पाठक सीमांचल त्रिपाठी द्वारा अपने नाती कृदय कुमार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में संस्था के अध्ययनरत बच्चों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया। संस्था प्रमुख द्वारा बताया गया कि उनके नाती का जन्मदिन वैसे तो एक दिसंबर को है किंतु आज 04/12/24 को संस्था में अध्यनरत बच्चों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया। जिसमें उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संगीता त्रिपाठी, पुत्र संतोष कुमार त्रिपाठी सहित पुत्र के मित्र रितिक कुमार, ऋषभ सिंह उपस्थित रहे। आज के नेवता भोज में बच्चों के लिए चावल, दाल, पुड़ी, छोला, मिक्स वेज, सलाद, बालूशाही मिठाई उपलब्ध कराई गई तो वहीं स्व सहायता समूह के द्वारा आलू बरबटी की सब्जी भी दी गई। आज बच्चों ने पंक्तिबद्ध होकर स्वयं से खाना लिया तथा पंगत में बैठकर भोजन मंत्र पश्चात स्वादिष्ट भोजन ग्रहण किया। नेवता भोज का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पूरक पोषण आहार में परंपरागत खाना के अतिरिक्त पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है जिससे प्रधानमंत्री जी की सोच साकार हो सके। इसके अंतर्गत विद्यालय में कोई भी व्यक्ति स्वयं अपना या अपने बच्चों के जन्मदिन या विवाह सालगिरह जैसे अवसर पर बच्चों के लिए आंशिक या पूर्ण नेवता भोज का आयोजन कर सकता है, इससे व्यक्ति विशेष का जुड़ाव शाला परिवार से होगा और वह विद्यालय को अपना समझ पाएंगे। नेवता भोज कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के शिक्षक रिजवान अंसारी, श्रीमती एम. टोप्पो, श्रीमती पूनम गुप्ता, मध्याह्न भोजन सहायिका श्रीमती सुमित्रा राजवाड़े, नान दईया सहित बाल कैबिनेट के मंत्री रिंकी राजवाड़े, कलावती, चित्रकुमारी, देव सिंह, अजय विश्वकर्मा, अजय सिंह, दीपक, योगेश व सुनीता सक्रिय रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई