सड़क निर्माण मे लगी मिक्सर मशीन से टकराने से बाइक सवार एक विवाहिता कि मौत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मिक्सर  मशीन से बाईक सवार एक विवाहिता कि मौत हो गई है,

वहीं दो अन्य सवार सकुशल बच गए है

,उल्लेखनीय हैं कि ग्राम पंचायत परशुरामपुर के स्वास्थय केंद्र स्थित बाईक सवार एक महिला कि मौत हो गई वहीं दो व्यक्ति बाल बाल बच गए

,बताया जा रहा है कि लैंगा खुटिया निवासी भज्जू सिंह औऱ उसके दमानद शिवबालक सिंह चंदन नगर के निवासी है,

ये दोनों आज ही अपने बहु को लेने कुडेली  अहिरा पारा कोरिया जिला गए थे,

शाम पांच बजे वहां से निकले थे औऱ परशुरामपुर लगभग साढ़े छ बजे के आस पास पहुँचे थे

, जैसे ही हॉस्पिटल के समीप ये लोग बाईक क्रमांक CG 15DN 0176 मे सवार होकर पहुँचे थे,

उसी समय सड़क मार्ग मे लगी मिक्सर मशीन के चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए साइड नहीं दिया,

जिससे  कच्ची मिट्टी मे बाईक अनियंत्रित हो गई तथा सबसे पीछे बैठी मृतिका देवकुमारी 22वर्ष पति जितेंद्र गोड़ इसी दौरान मिक्सर मशीन मे टकराई जिससे उसके सर मे गंभीर चोट आई औऱ घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई,

सुचना पर स्थानीय पुलिस बल दल पहुंची औऱ  पूछताछ के बाद शव कोअपने कब्जे मे लेकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मच्यूरी मे सुरक्षित रखवा दिया है,

मृतिका देवकुमारी के ससुर औऱ दमांद दोनों को पुलिस साथ लेकर गई है,

,खबर लिखें जाने तक मृतिका के ससुराल औऱ माइका पक्ष के लोग नहीं पहुंच पाए थे

, पुलिस ने बताया कि पंच नामा सुबह कराया जाएगा, इसके बाद ही पोस्टमार्टम कि कार्यवाही  बाद आगे कि कार्यवाही कि रूप रेखा तय होंगी,

सड़क मार्ग निर्माण के कारण सड़क मार्ग मे कच्चे मिट्टी औऱ कीचड मय होने के कारण आये दिन दुर्गटना बढ़ गया है

किन्तु लोक निर्माण विभाग औऱ ठेकेदार के लचर व्यवस्था के कारण इस सड़क मार्ग मे,,चलना जान हथेली पर रखकर चलने वाली  बात है l

अक्सर पानी के गिरते ही जान लेवा हो जाता है यह सड़क मार्ग

ऐसे समय मे बाईक चालक धीरे चले औऱ सुरक्षित पहुँचे अपने घर,

, सरपंच लाल कैश्वर सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के लचर व्यवस्था के कारण ठेकेदार द्वारा धीमी गति से कार्य करा रहा है,

एक साथ सभी सड़क  मार्ग मे मिट्टी डालने से दुर्घटना बढ़ गया है

, कहाँ गिट्टी डालने से इस तरह कि दुर्घटना मे कमी हो सकता है l

oplus_34
oplus_34
oplus_34

 

 

 

 

 

 

 

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan