सड़क मार्ग गड्डों मे तब्दील, राहगीरों को चोटिल होना पड़ता है

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG न्यूज आजतक

तुलेश्वर सिंह पोर्ते 

ब्लॉक प्रतिनिधि  रामानुज नगर रामानुजनगर

सूरजपुर जिले के राजनीति अखाड़ा मे कई प्रमुख सड़क मार्ग अब खस्ता हाल व जर्जर हो चुका हैँ जिस सड़क मार्ग मे दो बढ़ी गाड़ी साइड तक नहीं ले पाते हैँ,,

उल्लेखनीय हैँ श्रीनगर सुभाष चौक से पतरापाली पररशुराम पुर से राजा पुर आमगांव खड़ान चौक तक तथा श्रीनगर से नकना उमापुर माजा चौक तक लगभग 27 किलो मित्र कि यह सड़क मार्ग असल मे लोकनिर्माण विभाग का हैँ,, पंद्रह वर्षो पहले निर्माण हुए यह सड़क मार्ग आज काफी कष्टदायक हो चुका हैँ आने जाने वाले स्कूली छात्रों, यात्रियों, राहगीरो, मुसाफ़िरो, औऱ ग्रामीणों को इसी मार्ग से होकर कई स्थानो गांव मे या रिस्तेदारो या किसी ऑफिस या कोट कचहरी जाना पड़ता हैँ लेकिन सड़क मार्ग हर दो तीन फिट पर टूट गया है जगह जगह गड्डे हो चूका हैँ एक को बच्चा रहे तो दूसरे या चौथे गड्डे से गाड़ी फस जाती हैँ नोकिले गिट्टी से हर दिन दर्जनों वाहन पंचर हो रहे इस तरह साइड फिलिंग कि स्तिथी इतनी खराब हैँ कि दो पहिया वाहन चालक हमेशा अनियंत्रित होकर गिर रहे, हैँ,, लेकिन न तो पी डब्लू डी रिपेरिंग कराने कि मंशा बना रहे न ही यहां पर विराजमान केंद्रीय मन्त्री, विधायक, सहित दर्जनों दिग्गज नेताओ के गढ़ मे प्रमुख सड़क मार्ग जो कि अनाथ कि स्तिथि मे है,,

लेकिन न तो रिपेरिंग किया जा रहा है न ही पेंच का कार्य किया जा रहा हैँ, इस तरह ग्रामीणों को अत्यंत ही समस्या सड़क मार्ग खराब होने के कारण हो रहा है,,

यह सड़क गड्डे मे हैँ या सड़क गड्डे पर हैँ यह समझ से परे है.

वही पंचायत प्रतिनिधि तथा ग्रामीणों ने खबर के माध्यम से जिला प्रसासन का ध्यान आकर्षण कराते हुए उक्त सड़क मार्ग कि नवीन स्वीकृति दिलाये जाने कि गुहार लगाई है ll

Aashiq khan
Author: Aashiq khan