सड़क मार्ग मे गड्डे या गड्डों मे सड़क प्रसासन बेखबर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

 

 

 

 

 

 

,,,,स्कूली बच्चों के द्वारा सड़क मार्ग का किया श्रमदान सहित मरम्मत कार्य,,

 

 

  सूरजपुर जिले के विकासखंड रामानुज नगर अंतर्गत ग्राम पंचायत कैलाशपुर में स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा पटपरिया पारा सड़क का मरम्मत किया जा रहा है।

दरअसल पूरा मामला सूरजपुर जिले के विकासखंड रामानुज नगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कैलाशपुर का है जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल के नाबालिक छात्र छात्राओं के द्वारा कच्ची रोड में तगाड़ी एवं बेलचा से मिट्टी डालते हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि वर्ष 2023-24 में उक्त रोड की पीडब्ल्यूडी विभाग से राज्य शासन के द्वारा स्वीकृत किया गया था।

किन्तु चुनाव के लगभग दो माह पूर्व स्थानीय पूर्व विधायक खेल साय सिंह के द्वारा भूमि पूजन कर कार्य का प्रारंभ किया गया था।

परंतु आज दिवस तक उक्त रोड में किसी भी तरह की कोई कार्य चालू नहीं होने पर उक्त ग्राम के बच्चों को जब स्कूल आने-जाने में कठिनाई होती है

जिसको देखते हुए नाबालिक बच्चे बच्चियों के द्वारा उक्त रोड की मरम्मत की गई है ।बहुत ही बड़ी बिडंबना है की स्कूली छात्रों द्वारा आस पास की मिट्टी औऱ फूटे टूटे खपड़ा को एकत्र कर गड्डों मे डाल रहे हैं,, लेकिन अब तक प्रसासन द्वारा कार्य शुरू नहीं करने से दशा औऱ दिशा बदलती जा रही है,जिससे बच्चों को यह कदम उठाना पड़ रहा है 

अब देखना यह होगा कि क्या समाचार लगने के बाद शासन प्रशासन उक्त रोड के बारे में कोई संज्ञान लेती है या नहीं। या सड़क मार्ग की हालत जैसा है वैसा ही रहेगा,

Aashiq khan
Author: Aashiq khan