समाज सेवा के माध्यम से छात्र व्यक्तित्व निर्माण करें – एबीईओ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू शासकीय महाविद्यालय रामानुजनगर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर के बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार साहू ने छात्रों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि आप सभी को प्रकृति ने उत्तम कार्यों के लिए चयन किया है, आप सभी अपने महत्व को समझें तथा समाज में व्याप्त नशाखोरी, अस्वक्षता, अशिक्षा एवं कुरीतियों के प्रति लोगों को विवेकानंद दूत बनकर जागरूक करें। आपका यह कार्य साधारण कार्य नहीं है सूर्य गगन में बहुत छोटा दिखाई देता है लेकिन उसके उदय होने के पश्चात संसार का अंधकार दूर हो जाता है उसी प्रकार आप सभी इस शिविर के माध्यम से जो भी अनुभव और शिक्षा ग्रहण करेंगे उसे अपने जीवन में उतारते हुए लोक कल्याण के लिए कार्य करें, तभी हम स्वामी विवेकानंद जी के सपनों को साकार कर सकते हैं। ज्ञात हो कि महाविद्यालय रामानुजनगर की ’’राष्ट्रीय सेवा इकाई’’ का विशेष शिविर 22 जनवरी 2024 से ग्राम पंपानगर में आयोजित है। इस कार्यक्रम का शुरुआत ग्राम पंचायत पंपानगर के सरपंच श्री महेश्वर सिंह एवं महाविद्यालय रामानुजनगर के प्राचार्य श्री आर.के. साहू ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। कार्यक्रम का समापन 28 जनवरी को होगा। महाविद्यालय के छात्र ग्राम में भ्रमण कर सभी लोगों को नशा से दूर रहने, नशे के दुष्परिणामों के बारे में बता रहे हैं तथा नाली एवं हैंडपंपों के जगह को साफ सफाई हेतु प्रेरित कर रहे हैं। समाज में विभिन्न प्रकार की कुरीतियों के बारे में जागरूक कर रहे।  शिक्षा की महत्व को समझ रहे हैं। यह सात दिवसीय शिविर महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर उत्तम कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया है।

anil sahu
Author: anil sahu