सरगुजा के लुंड्रा बीट चंगोरी बकराताल के जंगलो मे अवैध कटाई जारी -वन विभाग नींद मे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

प्रतिनिधि सुश्री प्रभा 

 

अंबिकापुर सरगुजा जिले के लूँड्रा के चंगोरी वन परिक्षेत्र मे हरे भरे विशाल पेड़ो कि निरंतर कटाई जारी,वन अमला के  संरक्षण मे फल फूल रहा है यह कार्य,

 वन विभाग के उदासीनता के कारण पेड़ो कि अंधा धुन कटाई चरम पर पहुंच गई है किन्तु वन विभाग के मैदानी कर्मचारी सहित अधिकारीयों के लचर सिस्टम के कारण बड़े बड़े विशाल साल, सराई, सहित अन्य प्रजाती के ईमारती लकड़ियों कि कटाई जोरों पर है,

उल्लेखनीय है कि वन परिक्षेत्र लूंण्ड्रा बीट चंगोरी ग्राम बकराताल एवं बाल झरिया के घने जंगलो मे इस समय बेखौफ होकर लकड़ी तस्करो द्वारा पेड़ो कि कटाई कर रहे लेकिन वन विभाग मौन है,

जबकि यहां पर निवासरत लोगों ने इस संबंध मे बीट प्रभारी से शिकायत कि गई लेकिन उनका साफ कहना है कि अगर हम पेड के बगल मे रह भी जाएंगे तो भी पेड काटने वाले चोरी कर ही लेते है,

एक तरफ शाशन प्रशाशन प्रति वर्ष करोड़ो खर्च करके पेड लगा रहा है, वहीं दूसरी तरफ वन विभाग द्वारा खुला संरक्षण देने के कारण प्रतिदिन आठ दस पेड़ो कि बलि चढ़ चुकी है, गौरतलब यह है अगर इसी तरह घने औऱ विशाल पेड कटते रहेंगे तो पर्यावरण का संतुलन कैसे हो पायेगा,

ग्रामीणों सहित CG आजतक कि टीम जंगल पहुँचकर देखा तो यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां पर दो दर्जन से जादा पेड एक साथ काट लिया गया है, ऐसे मे सवाल उठता है कि वीट प्रभारी या इनके अधीन कर्मचारी जंगल नहीं जाते इस वजह से बेखौफ होकर लोगों द्वारा हरे भरे पेड़ो कि कटाई कर रहे है,

ग्रामीणों ने जिला प्रसाशन सहित वन विभाग के आला अधिकारीयों का ध्यान आकर्षण खबर के माध्यम से कराते हुए जांच औऱ संबंधित वीट प्रभारी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कि मांग किया है l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई