
अम्बिकापुर
सरगुजा संभाग के संभागायुक्त डॉ संजय कुमार अलंग 23 मई 2023 को अपराह्न 02ः30 बजे बिलासपुर से अम्बिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
वे 24 मई को प्रातः 10ः00 बजे जिले के विभिन्न विकास कार्यों के निरीक्षण हेतु प्रस्थान करेंगे।
पूर्वाह्न 11ः30 बजे से अम्बिकापुर-सीतापुर रोड एनएच के कार्यों तथा लुचकी घाट फ्लाई ओव्हर का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12ः15 बजे से काराबेल पुल कार्य का निरीक्षण, 1ः00 बजे से सोनतराई रीपा गोठान का निरीक्षण, 1ः30 बजे से ग्राम सूर में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण, 2ः00 बजे सूरजगढ़ एनएच के कार्य व पुल निर्माण का निरीक्षण करेंगे।
वे 3ः30 बजे अम्बिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। डॉ अलंग 25 मई को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 3ः00 तक संभागीय कार्यालय का न्यायालयीन कार्य करेंगे।
Author: Aashiq khan
Post Views: 136







