सरगुजा संभाग मे सड़कों पर 1093करोड़ की बड़ी सौगात 44 प्रमुख सड़क निर्माण की मंजूरी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सरगुजा संभाग में सड़कों पर 1093 करोड़ की बड़ी सौगात, 44 प्रमुख सड़क कार्यों को मंजूरी

 

अंबिकापुर में दो फोरलेन सहित सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर और जशपुर की बदलेगी तस्वीर; नई सड़कें, चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और पुल-पुलियों पर होगा काम

 

अंबिकापुर

सरगुजा संभाग में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़े पैमाने पर काम होने जा रहा है। सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, पत्थलगांव, कुनकुरी और जशपुर क्षेत्र में कुल 44 प्रमुख सड़क कार्यों के लिए 1093.73 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

 

इनमें नई सड़कों के निर्माण से लेकर मौजूदा मार्गों के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण, उन्नयन तथा पुल-पुलिया निर्माण के कार्य शामिल हैं। इस सूची में सबसे बड़ी सौगात अंबिकापुर शहर को मिली है। अंबिकापुर के लरंग साय चौक से रामानुजगंज मार्ग को 4 लेन करने के लिए 161.18 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। करीब पांच किलोमीटर के इस हिस्से के चौड़ीकरण से शहर के प्रमुख मार्ग पर यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। इसी तरह अंबिकापुर के गांधी चौक से रेलवे स्टेशन तक पांच किलोमीटर सड़क को 4 लेन बनाने के लिए 168.29 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। दोनों परियोजनाओं पर ही करीब 330.84 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

 

सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण मार्ग सूची में शामिल हैं। सोनतराई से मुरूत तक करीब 4 किलोमीटर फोरलेन सड़क निर्माण के लिए 34.22 करोड़ रुपए, सोनबरसा-मैनपाट मार्ग के करीब 28 किलोमीटर हिस्से के 168.29 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। दोनों परियोजनाओं पर ही करीब 130.84 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

 

मजबूतीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 26.33 करोड़ रुपए स्वीकृत हैं। इसके अलावा अंबिकापुर-कुन्नी मार्ग के 23.20 किलोमीटर हिस्से के मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण के लिए 26.84 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र में भी सड़क संपर्क मजबूत होगा। पटपुरा से घटन मार्ग के पांच किलोमीटर हिस्से के लिए 21.95 करोड़ कर्रौत-डांडकेसरा से डांडकेसरा आरा 10 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया सहित निर्माण के लिए 21.46 करोड़ असकला-औंरापारा से दोनरा मार्ग के लिए 12.93 करोड़ तथा असकला झारखंड से चरगांवा तक चार किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 11.46 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

*रामानुजगंज जिले में भी कई बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग के 42 किलोमीटर डामरीकरण के लिए 24.59 करोड़ रुपए रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग के विभिन्न हिस्सों के मजबूतीकरण एवं उन्नयन के लिए 23.84 करोड़ रुपए तथा प्रतापपुर-सेमरसोत मार्ग के 25 किलोमीटर हिस्से के मजबूतीकरण के लिए 19.56 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

 

इसके अलावा सनावल-रामचंद्रपुर मार्ग सहित कई महत्वपूर्ण सड़कों पर काम प्रस्तावित है।

 

सूरजपुर जिले में कल्याणपुर-लटोरी-लटोरीम सड़क के करीब 23.20 किलोमीटर हिस्से के सुदृढ़ीकरण के लिए 40.93 करोड़ रुपए स्वीकृत हैं। बिशुनपुर-सूरजपुर-ओड़गी मार्ग के करीब 32 किलोमीटर हिस्से के सुदृढ़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 32.74 करोड़ रुपए तथा कुमरिया एनएच-23 से केवरा तक मार्ग चौड़ीकरण एवं पुल-पुलिया के लिए 30.18 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।

रामानुजगंज जिले में भी कई बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं प्रतापपुर मार्ग के 42 किलोमीटर डामरीकरण के लिए 24.59 करोड़ सहित क्षेत्र में भी कई मार्गों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण को मंजूरी मिली है।

जशपुर-पत्थलगाव में भी करोड़ों के काम

जशपुर जिले में बगीचा-चराईडांड मार्ग के अलग-अलग हिस्सों के निर्माण एवं पुल-पुलिया चौड़ीकरण के लिए 29.44 करोड़ रुपए फरसाबहार-नौगांवा मार्ग के उन्नयन के लिए 22.37 करोड़ रुपए तथा तुमला से मंजर उड़ीसा सीमा तक करीब 15.40 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 27.73 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

पत्थलगांव क्षेत्र में भी कई मार्गों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण को मंजूरी मिली है। इन 44 कार्यों के धरातल पर उतरने के बाद शहर से लेकर दूरस्थ ग्रामीण और अंतरजिला मार्गों तक सड़क संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है।

खासकर अंबिकापुर में दो प्रमुख फोरलेन परियोजनाएं शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। कुल 1093.73 करोड़ रुपए की ये स्वीकृतियां सरगुजा संभाग के सड़क ढांचे के लिए अब तक की बड़ी परियोजना सूची में शामिल हैं।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan