सहकारी कर्मचारियों की 18 दिनों की हड़ताल समाप्त, अब धान खरीदी होगी सुचारू

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

चार सूत्रीय मांगों को लेकर सहकारी कर्मचारियों की 18 दिनों की हड़ताल समाप्त, अब धान खरीदी होगी सुचारू

सूरजपुर। जिले में धान खरीदी प्रक्रिया के बीच किसानों के लिए राहत की खबर है। सहकारी समिति कर्मचारियों एवं धान खरीदी से जुड़े संविदा कंप्यूटर ऑपरेटरों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही 18 दिनों की हड़ताल को समाप्त कर कार्य पर लौटने का निर्णय लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्मचारियों ने कलेक्टर सूरजपुर को ज्ञापन सौंपते हुए हड़ताल को स्थगित करने की घोषणा की। कर्मचारियों ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी धान खरीदी योजना किसानों के हित से जुड़ी है और इसे प्रभावित होने से बचाना आवश्यक है। इसी के तहत सभी कर्मचारी 21 नवंबर से नियमित कार्य पर वापस लौटेंगे।

गौरतलब है कि 3 नवंबर से जिले की लगभग सभी सहकारी समितियों में हड़ताल के कारण कार्य बाधित था। इसके चलते धान खरीदी प्रक्रिया पर भी असर पड़ा और कई किसान असुविधा का सामना कर रहे थे। हालांकि, 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने के बाद परिस्थितियों में बदलाव आया, जिसके बाद कर्मचारियों ने लोकहित में यह निर्णय लिया।

कर्मचारी संगठनों ने कहा कि धान खरीदी लाखों किसानों के लिए महत्वपूर्ण योजना है और यह कदम उनके हित में उठाया गया है। जिला प्रशासन और कर्मचारी संगठनों के बीच चली बातचीत के बाद यह समाधान सामने आया।

हड़ताल समाप्त होने के बाद अब जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है। इससे किसानों को राहत मिलेगी और प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा .

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर