
CG आजतक न्यूज़
प्रतिनिधि बिहारपुर भईयाथान
अंशु पाण्डेय

सांसद मद के योजना का हो रहा है बंदरबांट
सार्वजनिक स्थान पर बोर ना कराकर भाजपा के पदाधिकारियों के घर में कराया जा रहा है बोर
ओड़गी सूरजपुर
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रियता पूरे देश भर में है उन्हीं का नारा है सबका साथ सबका विकास छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत में कांग्रेश सरकार होने के बाद भी छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत उसे लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अधिकांश सीटों पर विजय प्राप्त की तो वही सरगुजा से भी रेणुका सिंह को भारी बहुमत से लोकसभा भेजा गया भाजपा केंद्रीय नेताओं ने रेणुका सिंह को केंद्रीय राज्य मंत्री का दर्जा देकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया परंतु भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अब उन्हें यह लगने लगा है कि जनता ने वोट ना देकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने वोट देकर जिताया है हाल ही में सांसद मत के तहत ओड़गी मुख्यालयों के विभिन्न जगह में बोर होने है परंतु भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा एक लिस्ट बनाकर केंद्रीय राज्य मंत्री को भेजा गया जिसमें सार्वजनिक स्थान पर ना करा कर सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के यहां ही बोर करा दिया गया है जिसे दबी जुबान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी काफी नाराज हैं परंतु संगठन के नियम के कारण खुलकर विरोध करने से बच रहे हैं तो वही सोशल साइड में क्षेत्र के ग्रामीण एवं जनता के द्वारा खूब आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं परंतु अभी तक भारतीय जनता पार्टी के किसी भी नेता एवं पदाधिकारियों के द्वारा इस मामले को लेकर बयान नहीं दिया गया है
सांसद मत का पैसा का गलत इस्तेमाल तो नहीं
सांसद मत के पैसा से क्षेत्र के जनता एवं ग्रामीणों के जरूरतमंद के लिए आता है सांसद उसे जनता के अनुरूप उसे खर्च करना होता है परंतु यहां कुछ और ही माजरा देखने को मिल रहा है सार्वजनिक स्थान पर ना करवाकर सिर्फ प्राइवेट स्थानों पर बोर कराया जा रहा है जिससे है जनता का पैसा को जनता हित में ना लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं के हित में सांसद मत का पैसा खर्च किया जा रहा है
300 से ऊपर फिट में ली जा रही है पैसा
एक नेता के द्वारा यह बताया गया है कि सांसद मद के तहत हो रहे बोर 300 फीट के ऊपर के बाद का बोर मशीन के द्वारा पैसा लिया जा रहा है अब यह सवाल उठता है कि क्या शासन के तहत कितने फिट निर्धारित की गई है एवं जो बोर आया है वह शासन की ओर से आया है या प्राइवेट आया है
क्या कहते हैं इस संबंध में नेता
केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह से इस संबंध में जानकारी चाही गई तो फोन लगाने के बाद भी उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया
पूर्व में मेरे द्वारा कलेक्टर से भी शिकायत किया गया था इस संबंध में और उन्हें यह अवगत कराया गया था कि सांसद मत के तहत हो रहे बोर में काफी भ्रष्टाचार किया जा रहा है सार्वजनिक स्थान पर बोर ना करा कर प्राइवेट एवं घर के अंदर बोर कराया जा रहा है बोर में काफी भ्रष्टाचार किया जा रहा है .
शिवबालक यादव
जनपद उपाध्यक्ष ओड़गी सूरजपुर







