
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा
सात दिवसीय ग्राम पंचायत कोठरी में आयोजित एनएसएस कैंप के पांचवें दिन संपन्न हुई ,बौद्धिक परिचर्चा ! नारी सशक्तिकरण पर विशेष फॉक्स l
विकास खंड उदयपुर के अंतर्गत ग्राम खोडरी में आयोजित कार्यक्रम अधिकारी ऋषि कुमार पांडे के नेतृत्व में शिविर के पांचवें दिन नारी सशक्ति का सांस्कृतिक विरासत एवं वर्तमान परिवेश पर विषय आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाज के अलग-अलग वर्ग से लोगों को आमंत्रित किया गया था
जिसमें प्राचार्य बाल भगवान राम ,टी आई सुश्री कुमारी चंद्राकर पुलिस थाना उदयपुर, ह्यूमन राइट्स एवं आरटीआई संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भरत लाल गुप्ता M. T. श्रीमती सीमा श्रीवास्तव श्री देवनारायण यादव फुल केरिया मैडम, विपिन सर, मेरी Bahal Dhan, समेत अन्य कई विशिष्ट महानुभव की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ
मंचासीन आमंत्रित अतिथियों में प्राचार्य बीबी राम ने कहा कि जिस घर में महिलाओं को सम्मान दिया जाता है वह घर स्वर्ग होता है
!सामाजिक तौर पर पुरुष वर्ग से अधिक पूज्यनी होती है l ब्लॉक में अति विशिष्ट कार्यों की संपन्नता में अव्वल पुलिस थाना उदयपुर टी आई सुश्री कुमारी चंद्राकर ने छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए समाज में नारी सशक्तिकरण पर सामाजिक ताना-बाना का विरोध करते हुए समाज को ही जिम्मेदार ठहराया जहां लड़कियों के साथ भेदभाव कर आज नारी सशक्तिकरण जैसे निरर्थक मांगों के नारे विभिन्न कार्यक्रमों में लगाए जाने पर उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लड़कियों को स्वयं अपने हक के लिए आवाज उठाते हुए समाज की भेदभावपूर्ण सामाजिक विचारधारा को मिटाने में उन्हें आगे आना होगा उन्होंने पुलिसिया रौ ब में नहीं अपितु मात्र शक्ति की स हृदय ता को परिलक्षित करते हुए संवेदना पूर्वक कई बार बच्चों के ठहाके लगाते हुए अपने उद्बोधन में बच्चों को सशक्त व मजबूत रहने को समझा इस दी l
मानव अधिकार संगठन अध्यक्ष भरत लाल गुप्ता ने कहा कि धरती पर सभी जीव जंतु को जीवन जीने की समानता है ! कोई भी व्यक्ति को शिक्षित होने व सेवक के रूप में चाहे वह राजनीतिक अथवा कर्मचारी सेवा में क्यों ना संलग्न हो उसे अपनी खुशियों के लिए दूसरों को पीड़ा पहुंचाने का कोई अधिकार नहीं है? ऐसा करने वाले लोग से इंसान तो डर जाता है लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि उन्हें भी अत्याचार करने वाले लोग ऊपर वाले से डरें ? क्योंकि अंतत सभी को एक ही मार्ग से दुनिया छोड़कर जाना पड़ता है, और तब आत्मा परमात्मा के बीच किए गए कर्मों का फल क्या कुछ प्राप्त होता होगा इस पर भी विचार करने की हम सभी मनुष्यों को सोचना होगा! अन्यथा हम मानवता को पीछे छोड़कर शोषणवादी तथा भौतिक सुख सुविधाओं की युग में भौतिकवादी जीवन जीने को वाध्य होंगे l
कार्यक्रम अधिकारी ऋषि कुमार पांडे द्वारा समस्त प्रतिभागियों को गत पांच दोनों में बताए गए समस्त क्रियाकलापों को अंगीकार करने हुए विशिष्ट विषय आधारित व्यक्तियों का निर्वहन अपने पाठ्यक्रम में ही नहीं अपितु दैनिक जीवन में भी उतार कर योजना का उद्देश्य को सफल बनाने व चरितार्थ करने की अपेक्षा किया गया! कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित समस्त अनुभव का आभार व्यक्त करते हुए प्रमोद कश्यप उदयपुर द्वारा आगंतुक समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम संपन्न किए गए l




