सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना सिविर नमना में संपन्न 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता 

उदयपुर। 04फरवरी को राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल नमना में सलका इकाई द्वारा 4/02/2026सेदिनांक 10/02/2026 तक राष्ट्रीय सेवा प्रारंभ की गई जिसका समापन 10 फरवरी को संपन्न किया गया योजना इकाई शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सलका द्वारा मुख्य अतिथि ओम प्रकाश सिंह जनपद अध्यक्ष जिला समन्वयक डॉक्टर एस एन पांडेए संतोष कुमार गुप्ता जनपद सदस्य बलदेव सिंह एसएमडीसी अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ।

एनएसएस के शिविर का समापन मे उपस्थित समस्त अतिथियों द्वारा मां सरस्वती छत्तीसगढ़ महतारी महात्मा गांधी एवं स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर सरस्वती मां की वंदना से प्रारंभ किया गया तत्पश्चात सभी अतिथियों का गुलदस्ता से स्वागत किया गया। तत्पश्चात शिविरार्थियों शिवरीनायको के द्वारा सात दिवसीय शिविर के प्रातः कालीन से लेकर रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें व्यायाम योगासन पिटी परियोजना कार्य गांव में जाकर नलकूप पेयजल के आसपास की सफाई एवं स्वच्छता पर विशेष कार्य करते हुए ग्राम वासियों को होने वाले बौद्धिक परिचर्चा की जानकारी देते हुए ग्राम में प्रचार प्रसार करते हुए बौद्धिक मैं आए हुए आगंतुक अतिथियों का स्वागत समारोह का एवं उनके द्वारा बताए गए राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व एवं व्यक्तित्व विकास के संबंध में उपस्थित समस्त अतिथियों जनप्रतिनिधियों एवं शिविरार्थियों के समक्ष शिविर का महत्व को भाभी जीवन में लाने पर अपना विचार व्यक्त किया।

इसके पश्चात आगंतुक अतिथि रोहित सिंह टेकाम के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम का महत्व एवं शिविरार्थियों को जीवन में सेवा को ना भूलने का संदेश दिया इसके पश्चात के के सिंह के द्वारा अपने उद्बोधन में आने वाली समस्याओं को निपटारा करने का विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कार्यक्रम अधिकारी गुरुदास महंत के द्वारा बच्चों को उनके अनुशासित क्रियाकलाप के साथ-साथ अपने साथ के सभी सहयोगी शिक्षक शिक्षिकाओं को दिनांक 4.2.2026 से दिनांक 10 दो 2026 तक की विभिन्न कार्य विधि में सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समस्त कार्य विधि जिसमें प्रातः 5:30 जागरण एवं रात्रि 10:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद शयन तब के बारे में विशेष जानकारी देते हुए ग्राम वासियों की उपस्थित के संबंध में अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आए मनोज जायसवाल सूरजपुर के द्वारा बालिका स्वास्थ्य,पांक्सो एक्ट एवं सामाजिक कुरीतियों बाल विवाह नशा मुक्ति एवं बच्चों की सर्वांगीण विकास के संबंध में अच्छी प्रस्तुतीकरण किया गया ।

जिससे सुनकर उपस्थित विद्यार्थियों बड़ी ध्यानपूर्वक उनकी बातोंको सुनकर मन मुग्ध हो गए। शिविर में राधाकृष्णनSADO उदयपुर के द्वारा कृषि संबंधी फसल व पौधों में पोषण के संबंध में जानकारी दिए इनके साथ सुष्मिता सिंह कृषि विस्तार अधिकारी निधि पैंकरा कृषि विस्तार अधिकारी समय लाल किसान मित्र संतोषी का कृषि विस्तार अधिकारी रश्मि टोप्पो कृषि विस्तार अधिकारी सुमित बंसल कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा कृषि में दलहन तिलहन एवं पौधों पर होने वाले बीमारियां उनकी रोकथाम एवं फसल में पोषण से हमें मिलने वाली हनी एवं लाभ के बारे में बताते हुए एवं उपस्थित ग्राम वासियों को मिट्टी परीक्षण एवं जल संरक्षण के संबंध में जानकारी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मनमोहन विश्वकर्मा एवं साधारण सिंह के द्वारा संगीत के साथ गीत भजन गायन करने के लिए शिविर को गौरवान्वित किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना में चार 30 से 5:30 बजे तक खेलकूद का विशेष आयोजन किया जाता था जिसमें घोड़ा बादाम खाए पीछे देख मार खाए कुर्सी दौड़ वॉलीबॉल कार्यक्रम का आयोजन रखा जाता रहा। प्रातः कालीन योग अभ्यास में सलका के योग शिक्षक भरत लाल गुप्ता मीडिया प्रभारी एवं योगाचार्य द्वारा नित्य प्रति योग कराया गया साथ ही

कमलेशजायसवाल बनारसी दास के द्वारा विद्यार्थियों को योगासन सूचना अभियान आदि के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में श्रीमती तपस्या बाई के द्वारा सुंदर रामायण दोहा चौपाई सुनाई गई। उपस्थित कन्हैया राम बंजारा पत्रकार के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना की शुरुआत 1969 से आज 2026 में उनके विचार सामने आई । इनके द्वारा एक पुराना छत्तीसगढ़ी गीत लक्ष्मण मस्तुरिया जी के ये गिरे थके हपटेमन गीत प्रस्तुत की गई। समापन समारोह में उपस्थित अतिथियों के बीच में एक नशा मुक्ति गीत का गायन किया गया जिससे प्रांगण में हर्षोल्लास छा गया ग्राम पंचायत नमना के सभी मोहल्ले में शिविरार्थियों द्वारा की गई सेवा की सराहना की गई जिससे शिविर में मोबाइलवैन सुविधा सुलभ के द्वारा विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन रखा गया जिसमें कुल87 ग्राम वासियों लाभान्वित हुए। विशिष्ट अतिथि संतोष गुप्ता द्वारा शिविरार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य नशा से बचने के लिए कहा गया पश्चात सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान किया गया ग्राम पंचायत नमना सरपंच श्रीमती सविता सिंह मरावी द्वारा अपने वक्तव्य में शुभकामनाएं प्रदान की गई।

तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओम प्रकाश सिंह जनपद अध्यक्ष उदयपुर के द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए बधाई तथा राष्ट्रीय सेवा योजना में किस प्रकार व्यक्तित्व का विकास होता है इसके महत्व को बताते हुए स्वयं को भी इस कार्यक्रम में खड़े होने की मंच मिलने की विशेष श्रेय राष्ट्रीयसेवा योजना को बताएं है। । छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का मनोहर प्रस्तुतीकरण से लोगों का मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में शा उत्तर मा विद्यालय व्याख्याता नरसिंह सूर्यवंशी के द्वार कविता सुनाया गया। इसी बीच संतोष कुमार पांडे व्याख्याता द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय संयोजन के सात दिवसीय विशेष शिविर के सफल संचालन के लिए प्राचार्य नमना प्राचार्य सलका कार्यक्रम अधिकारी और बच्चों को एवं ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दिया गया तथा जीवन की सफलता के लिए लक्ष्य बनाकर कार्यकरने का संदेश दिया गया कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य बाल भगवान राम के द्वारा बच्चों को शिविर में आने की बधाई दिया आने वाली समस्याओं सेकैसे समाधान पाया जाता है एवं सामूहिक प्रयासों से हम किसी भी समस्याओं का आसानी से हल निकाला जा सकता है। एवं उपस्थित सभी को हार्दिक बधाई एवं इस कार्यक्रम में आए समस्त महानुभव ग्रामवासियोउपस्थित शालेय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया। इसी बीच राष्ट्रीय सेवा योजना में विशेष सम्मान एवं प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया सभी शिविर में आए हुए छात्र-छात्राओं को ग्राम वासियों को कार्यक्रम में अपना विशेष सहयोग प्रदान करने वालों को प्रमाण पत्र मुख्य अतिथियों के द्वारा प्रदान किया गया जो काफी सराहनीयरहा।

शिविर में आए हुए बालक बालिकाओं की सुरक्षा हेतुबीच-बीच में रात्रि कालीन सुरक्षा हेतु प्रथम रात्रि श्रीमान बाल भगवान राम प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका द्वितीय रात्रि रमेश कुमार चंद्रा तृतीय रात्रि नरसिंह , सूर्यवंशी चतुर्थ रात्रि रोहित कुमार बंजारा , के परिवारों द्वारा बालिकाओं की सुविधा सुरक्षा हेतु अपना प्रमुख रूप से सहयोग प्रदान किये। शासकीय हाई स्कूल नमना के प्राचार्य कामता प्रसाद जेंद्र पाल, सुश्री कविता सिंह , श्रीमती अंजलि जायसवाल , एहतेशाम आलिफ अली , घनश्याम वर्मनजी हाई स्कूल नमना के द्वारा 7 दिनों तक अपारसहयोगप्रदान किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका  प्राचार्य महोदय , रमेश कुमार चंद्राजी, नरसिंह कुमार सूर्यवंशी , संतोष कुमार पांडेय , नानसायभृत्यजी, जयप्रकाश भृत्य , के द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र पालजी व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल नमना एवं कार्यक्रम अधिकारी गुरुदास महंत जी के द्वारा सफल संचालन किया गया।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई