सात धान उपार्जन केंद्रों में दो दिवसीय आधार अपडेशन शिविर का आयोजन राशनकार्ड धारकों का लंबित अपडेशन, शिविर में अपडेट कराने की होगी सुविधा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निरज साहू

कोरिया । जिले में ’’वन नेशन, वन राशनकार्ड’’ योजना के तहत ई-केवाईसी प्रक्रिया को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के उद्देश्य से सात धान उपार्जन केंद्रों पर विशेष आधार अपडेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिला खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह शिविर 25 और 26 नवंबर 2024 को छिन्दडांड़, पटना, सरभोका, कटगोड़ी, सोनहत, बंजारीडांड एवं जिल्दा धान उपार्जन केंद्रों में आयोजित होगा।

शिविर का मुख्य उद्देश्य

राशनकार्ड धारकों के आधार अपडेशन और ई-केवाईसी को पूरा करना है। जिन राशन- कार्डधारकों का अपडेशन अब तक लंबित है, उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे समय पर शिविर में उपस्थित होकर अपनी जानकारी को अपडेट कराएं। इसके अलावा बुजुर्ग, दिव्यांगजनो को भी इस शिविर के माध्यम से आधार अपडेशन में मदद मिलेगी।

शिविर में क्या करना होगा?

शिविर में राशनकार्ड धारकों को अपने और अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड साथ लाने होंगे। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें राशन की निर्बाध सुविधा प्राप्त होगी।

वन् नेशन, वन राशनकार्ड योजना की जानकारी –

यह योजना राशनकार्ड धारकों को देश के किसी भी राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करती है। ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना इस योजना का अनिवार्य हिस्सा है।

अपील

जिला खाद्य विभाग ने आधार अपडेशन लंबित प्रकरण से सम्बंधित सभी राशनकार्ड धारकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम धान उपार्जन केंद्र पर आयोजित इस शिविर में अनिवार्य रूप से भाग लें। यह प्रक्रिया राशन वितरण में पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया