साप्ताहिक बाजार में लोगों को मतदान के लिए किया जागरूक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर । मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर विकासखण्ड ओड़गी के ग्राम माण्डर के साप्ताहिक बाजार में लोगों को शत् प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया तथा उन्हें मतदान करना क्यों आवश्यक है, बताया गया कि अपने देश के लिए वोट करने की शक्ति लोकतांत्रिक देश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारे देश में बहुत से लोग वोट डालने के पात्र हैं, लेकिन कुछ ही लोग इसके प्रति उत्साहित हैं। हर चुनाव के साथ, मतदान प्रतिशत में सकारात्मक वृद्धि हुई है। मतदान में इस तरह की वृद्धि एक सकारात्मक है, क्योंकि प्रत्येक वोट हमारे देश के बेहतर भविष्य के लिए मायने रखता है।
इस कार्यक्रम में क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शांति देवी, श्रीमती सावित्री, श्रीमती सुशीला का योगदान रहा। शपथ बी पी ओ मोहम्मद महमूद के द्वारा कराया गया यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर व निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के निर्देश व मुख्य कार्यपालन अधिकारी व स्वीप नोडल श्रीमती नंदिनी साहू के मार्गदर्शन पर कराया जा रहा है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर