

कोरिया नीरज साहू जनवरी बच्चों का उम्र ही ऐसे होते हैं, कि बहुत जल्दी अच्छे-बुरे या दोनांे तरह की जानकारियां जल्दी ग्रहण कर लेते हैं। इसी तारतम्य में आज विधिक सेवा प्राधिकरण, बैकुण्ठपुर के सचिव श्री विरेन्द्र सिंह ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आनंद कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में ग्राम बूड़ार स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश/हिन्दी मीडियम स्कूल में छात्र-छात्राओं को विधि की जानकारी प्रदान के लिये विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया था।
इस अवसर में न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री विरेन्द्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को सरल शब्दों में पॉक्सो कानून, मोटरयान दुर्घटना, टोनही प्रताड़ना अधिनियम तथा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के सबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यकम में उपस्थित अधिवक्ता श्री के. बी. नामदेव ने भी बच्चों को बहुत ही आसान शब्दों में विभिन्न कानूनों के सबंध में जानकारी दी। श्री विरेन्द्र सिंह से छात्र-छात्राओं ने भी कई रोचक सवाल पूछे, उन्होंने बहुत ही सरलता से बच्चों की जिज्ञासाओं को शांत किया। श्री विरेन्द्र सिंह ने बताया कि बच्चों का सही समय पर, सही जानकारी देकर हम एक जिम्मेदार नागरिक बना सकते हैं साथ ही एक समझदार और जानकार इंसान भी बना सकते हैं। इसलिए सभी वर्गों को कानून यानी विधि की कुछ सामान्य जानकारी होना जरूरी है। इस उद्देश्य को लेकर यह शिविर का आयोजन किया गया था। कार्यकम में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश/हिन्दी मीडियम स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
Author: neeraj kumar sahu
जिला प्रतिनिधि कोरिया



